Adani University में नए छात्रों का ग्रैंड वेलकम, AI से Leadership तक 3 हफ्तों में मिली भविष्य की तैयारी

Adani University News Hindi: अदाणी यूनिवर्सिटी (Adani University) ने अपने बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech.) और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए आयोजित तीन सप्ताह लंबे इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक समापन कर दिया है। 13 जुलाई से 31 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्कूल से यूनिवर्सिटी जीवन में सहज बदलाव के लिए तैयार करना, उन्हें शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और बदलती तकनीकों के प्रति जागरूक बनाना था।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, इंडक्शन प्रोग्राम को तीन प्रमुख चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें अकादमिक तैयारी से लेकर उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ संवाद तक कई गतिविधियां शामिल रहीं।

adani-university-induction-program-2026

तीन चरणों में पूरा हुआ इंडक्शन प्रोग्राम....

1. ऑनलाइन ब्रिज कोर्स (Bridge Course): शुरुआत में मैथमेटिक्स (गणित), फिजिक्स (भौतिकी) और कम्युनिकेशन स्किल्स को कवर करने वाला ऑनलाइन कोर्स चलाया गया।

2. विशेषज्ञ सत्र (Expert Sessions): एक सप्ताह चले ऑनलाइन सत्रों में IIT बॉम्बे, NIT राउरकेला, पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) और IIT इंदौर जैसे शीर्ष संस्थानों के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI), रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा), इंजीनियरिंग इनोवेशन और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

3. ऑन-कैंपस गतिविधियां एवं उद्योग दिग्गजों से संवाद: ऑन-कैंपस चरण के दौरान छात्रों को कई प्रमुख उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट लीडर्स से बातचीत करने का मौका मिला, जिनमें शामिल थे:

  • अरुण बंसल (CEO, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड - AAHL)
  • जिगीश दोषी (अध्यक्ष, विशाखा ग्रुप)
  • अजय कुमार तोमर (जॉइंट प्रेसिडेंट एवं ग्रुप हेड, अदाणी ग्रुप)

इन बातचीत का मुख्य केंद्र नेतृत्व (Leadership), नवाचार (Innovation), सहनशीलता (Resilience) और जीवन भर सीखने की आवश्यकता (Lifelong Learning) रहा।

यूनिवर्सिटी सिस्टम और नीतियों की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यूनिवर्सिटी के रिसर्च इकोसिस्टम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, परीक्षा प्रक्रियाओं, मेंटरशिप और स्टूडेंट सपोर्ट सर्विसेज से अवगत कराया गया। साथ ही एंटी-रैगिंग (Anti-Ragging) उपायों, POSH (Prevention of Sexual Harassment) नीति और सोशल मीडिया के रिजनेबल यूज पर विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए गए।

अदाणी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट प्रो. (डॉ.) धवल पुजारा ने बताया, 'यूनिवर्सिटी वो जगह है, जहां ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग शुरू होता है। इस इंडक्शन प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को नए विचारों और तकनीकों से परिचित कराया गया है। हमारा लक्ष्य ऐसे इंजीनियर तैयार करना है जो क्रिटिकल सोच रखें, जिम्मेदारी के साथ नवाचार करें और अपनी शिक्षा का उपयोग वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने में करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+