Adani Power के धमाकेदार नतीजे: Q2 FY26 में बढ़ा मुनाफा, नई डील्स से कंपनी को बूस्ट

Adani Power announces Q2 FY26 results: अडानी समूह की कंपनी Adani Power Limited (APL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) और आधे साल (H1) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मौसम के उतार-चढ़ाव और बाजार की चुनौतियों के बावजूद उसका प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।

कंपनी के CEO एस. बी. ख्यालिया ने कहा, "अडानी पावर ने इस तिमाही में भी मजबूत और स्थिर प्रदर्शन दिखाया है। हमने 4.5 GW की नई लंबी अवधि की बिजली सप्लाई डील्स (PPA) हासिल की हैं और हमारा लक्ष्य 2031-32 तक 42 GW क्षमता हासिल करने का है। हम देश को विश्वसनीय और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराने के अपने वादे पर कायम हैं।"

Adani Power announces Q2 FY26 results

मौसम की चुनौतियों के बीच भी मजबूत परफॉर्मेंस

इस साल मानसून मई से ही शुरू हो गया और सामान्य अवधि से एक महीने ज्यादा चला, जिससे बिजली की मांग में अस्थिरता आई। नतीजतन, संपूर्ण भारत की ऊर्जा मांग में वृद्धि दर Q2 FY26 में घटकर 3.2% रह गई। फिर भी, Adani Power ने इस दौरान 7.4% की बिक्री वृद्धि दर्ज की, जिसका श्रेय उसकी बढ़ी हुई क्षमता को जाता है।

सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑपरेटिंग क्षमता 18,150 मेगावाट हो गई है, जो पिछले साल 17,550 MW थी। यह बढ़ोतरी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (600 MW) के अधिग्रहण के बाद हुई।

बिहार और मध्य प्रदेश के साथ नई बिजली डील्स

कंपनी ने इस तिमाही में कई बड़े समझौते किए -

  • बिहार राज्य पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 2400 MW की नई ग्रीनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट (USCTPP) के लिए 25 साल की सप्लाई डील।
  • मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) के साथ 1600 MW की डील, जो अनूपपुर जिले में नए 2400 MW प्लांट से होगी।
  • कर्नाटक पावर कंपनी लिमिटेड (PCKL) से 570.5 MW की डील, जो रायपुर के प्लांट से 25 साल तक चलेगी।
  • विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड ने महाराष्ट्र डिस्कॉम के साथ 500 MW के लिए 5 साल की डील साइन की है।
  • इसके अलावा, कंपनी को सिंगरौली (MP) के धिरौली कोयला खदान से संचालन की मंजूरी भी मिल गई है, जिसकी क्षमता 6.5 MTPA और भंडार 558 MMT है।

शेयर स्प्लिट और क्रेडिट रेटिंग में मजबूती

22 सितंबर 2025 को कंपनी ने अपने शेयरों को 1:5 अनुपात में स्प्लिट किया। अब हर ₹10 वाले शेयर को ₹2 के पांच हिस्सों में बांट दिया गया है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की कुल संख्या बढ़कर 19.28 अरब इक्विटी शेयर हो गई है।

वहीं इंडिया रैटिंग ने कंपनी की बैंक लोन सुविधाओं पर AA (Stable) / A1+ रेटिंग बरकरार रखी है - जो कंपनी की मजबूत साख को दर्शाती है।

वित्तीय नतीजे: 13,106 करोड़ की कमाई, 2906 करोड़ का मुनाफा

  • दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में Adani Power ने ₹13,106 करोड़ की ऑपरेटिंग आय दर्ज की, जो पिछले साल ₹12,949 करोड़ थी।
  • EBITDA Q2 FY26 में ₹5,332.71 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹5,402 करोड़ था।
  • PAT (मुनाफा) इस बार ₹2,906.46 करोड़ रहा, जबकि Q2 FY25 में ₹3,297.52 करोड़ था।
  • H1 FY26 में कंपनी ने ₹6,211.59 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
  • कंपनी का कुल कर्ज 30 सितंबर 2025 तक ₹47,253.69 करोड़ रहा, जबकि नेट डेट ₹36,775.72 करोड़ दर्ज हुआ। कंपनी ने Unsecured Perpetual Securities की पूरी मूल राशि चुकाकर वित्तीय अनुशासन दिखाया है।

विस्तार योजना: 42 GW क्षमता का लक्ष्य

Adani Power ने अपने विस्तार लक्ष्य को बढ़ाकर 41,870 MW कर दिया है। कंपनी के पास पहले से ही 23,720 MW की नई परियोजनाओं के लिए भूमि और उपकरण ऑर्डर तैयार हैं।

महान, रायपुर और रायगढ़ में चल रहे सुपरक्रिटिकल प्रोजेक्ट्स तेजी से निर्माणाधीन हैं। कंपनी की सब्सिडियरी कोरबा पावर लिमिटेड भी छत्तीसगढ़ में अपने सुपरक्रिटिकल प्रोजेक्ट को फिर से शुरू कर चुकी है।

CSR और ESG में शानदार प्रदर्शन

  • Adani Power को Sustainalytics ने "Medium Risk" ESG रेटिंग दी है, जो उद्योग औसत से बेहतर है। कंपनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण के क्षेत्र में कई CSR प्रोजेक्ट चलाए -
  • 'उत्थान प्रोजेक्ट' के तहत स्कूल किट वितरण और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल हेल्थ यूनिट्स और क्लीनिक सेवाएं।
  • ट्री प्लांटेशन और महिलाओं के लिए रोजगार केंद्र जैसे सामाजिक कार्य।

मौसम की चुनौतियों, बाजार में अस्थिरता और कोयले की कीमतों में गिरावट के बावजूद Adani Power ने अपनी वित्तीय और परिचालन मजबूती बनाए रखी है। नई डील्स, तेज विस्तार और सुदृढ़ प्रबंधन के साथ कंपनी भारत की बिजली जरूरतों को पूरा करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+