APSEZ का शानदार प्रदर्शन, अडानी ने लॉजिस्टिक्स और समुद्री कारोबार में की विस्फोटक वृद्धि

Apsez financial results: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) के वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) और पहली छमाही (H1 FY26) के शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करते हुए ₹5,550 करोड़ का EBITDA हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 27% की वृद्धि है।

कंपनी के लॉजिस्टिक्स और समुद्री कारोबार ने इस अवधि में असाधारण वृद्धि दिखाई है। वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही (H1 FY26) में कुल EBITDA ₹11,046 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 20% की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस दौरान घरेलू बंदरगाहों का EBITDA मार्जिन 74.2% तक पहुंच गया - जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Apsez financial results

इ‍ंटरनेशनल और लॉजिस्टिक्स कारोबार में रिकॉर्ड वृद्धि

अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाहों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली छमाही में ₹2,050 करोड़ का राजस्व और ₹466 करोड़ का EBITDA दर्ज किया - दोनों ही आंकड़े अब तक के सर्वोच्च हैं। लॉजिस्टिक्स व्यवसाय का राजस्व 92% बढ़कर ₹2,224 करोड़ पर पहुंच गया, जो ट्रकिंग और अंतर्राष्ट्रीय माल ढुलाई सेवाओं के विस्तार का परिणाम है। इस खंड में पूंजी पर प्रतिलाभ (RoCE) बढ़कर 9% हो गया है।

समुद्री व्यवसाय ने 213% की उवृद्धि दर्ज की, और इसका राजस्व ₹1,182 करोड़ तक पहुंच गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से कंपनी द्वारा नए जहाजों के अधिग्रहण से संभव हुई है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में APSEZ ने 9 नए समुद्री जहाज खरीदे, जिससे इसका कुल बेड़ा बढ़कर 127 जहाजों का हो गया।

निवेश और प्रोजेक्‍ट

कंपनी ने कोच्चि में ₹600 करोड़ की लागत से 70 एकड़ के लॉजिस्टिक्स पार्क के निर्माण की घोषणा की है। इसके अलावा, विरोजाननगर (गुजरात), किशनगढ़ (राजस्थान) और मालूर (कर्नाटक) स्थित ICDs में EXIM परिचालन शुरू करने के लिए मंजूरी प्राप्त की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, कंपनी के बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में स्थित NQXT पोर्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। यह एक प्राकृतिक गहरे पानी का, बहु-उपयोगकर्ता निर्यात टर्मिनल है, जिसकी क्षमता 50 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है।

परिचालन उपलब्धियां

  • परिचालन उत्कृष्टता के मोर्चे पर भी कंपनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
  • कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) ने अप्रैल 2025 से अब तक 3.5 लाख TEU से अधिक का संचालन किया।
  • मुंद्रा बंदरगाह ने जुलाई 2025 में 898 डबल-स्टैक्ड कंटेनर रेक संभाले, जिससे लगभग 46,000 TEU का परिवहन हुआ।
  • सितंबर 2025 में मुंद्रा बंदरगाह ने 40 घंटे से भी कम समय में एक ही जहाज पर 5,612 कारें लोड कर नया रिकॉर्ड बनाया।

रेटिंग्स में सुधार

APSEZ को S&P ग्लोबल CSA 2025 में 66/100 अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे कंपनी वैश्विक स्तर पर शीर्ष 95वें प्रतिशत में शामिल हुई है। इसके 12 बंदरगाहों को 'Zero Waste to Landfill' प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
MSCI ने कंपनी की ESG रेटिंग को "CCC" से "B" में अपग्रेड किया है, जबकि Fitch Ratings ने कंपनी के दृष्टिकोण को "नकारात्मक" से "स्थिर" और S&P Global ने "सकारात्मक" में संशोधित किया है; दोनों एजेंसियों ने BBB- रेटिंग बरकरार रखी है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा,"हमारी मजबूत और समग्र रूप से लाभदायक वृद्धि हमारी एकीकृत परिवहन उपयोगिता मॉडल की सफलता को दर्शाती है। लॉजिस्टिक्स और समुद्री व्यवसायों की घातीय वृद्धि ने हमारी 'पोर्ट-टू-कस्टमर गेट' पेशकश को और सशक्त बनाया है।"

अगस्त 2025 में कंपनी ने US$386.03 मिलियन के बॉन्ड बायबैक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे औसत ऋण परिपक्वता 5.2 वर्ष तक बढ़ गई है।

भविष्य की लक्ष्‍य

APSEZ की एकीकृत परिवहन उपयोगिता बनने की महत्वाकांक्षा तेज़ी से साकार हो रही है। 12 लॉजिस्टिक्स पार्कों, 3.1 मिलियन वर्ग फुट के गोदामों, विस्तृत ट्रकिंग नेटवर्क और वैश्विक समुद्री उपस्थिति के साथ कंपनी अब MEASA क्षेत्र में एक सशक्त लॉजिस्टिक्स दिग्गज के रूप में उभर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+