अडाणी ग्रीन एनर्जी ने सस्टेनेबिलिटी में रचा नया इतिहास
अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने सस्टेनेबिलिटी के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। CareEdge-ESG के मूल्यांकन में कंपनी को भारतीय कंपनियों के बीच सबसे ज्यादा ESG स्कोर मिला है। AGEL को 87.3 के कुल स्कोर के साथ 'CareEdge-ESG 1+' रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग सेबी (SEBI) में रजिस्टर्ड ESG रेटिंग प्रोवाइडर, CARE ESG रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा जारी की गई है।

इस असेसमेंट के मुताबिक, AGEL ने सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेक्टर की अन्य कंपनियों के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। रिपोर्ट में कंपनी के बेहतरीन गवर्नेंस स्टैंडर्ड, क्लाइमेट स्ट्रैटेजी, संसाधनों के सही इस्तेमाल और पारदर्शिता की जमकर तारीफ की गई है। साथ ही, कंपनी के मजबूत डिस्क्लोजर और बोर्ड लेवल पर प्रभावी निगरानी तंत्र को भी सराहा गया है।
CareEdge-ESG का यह रिव्यू पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) से जुड़े जोखिमों और अवसरों के विस्तृत विश्लेषण पर आधारित है। AGEL को क्लाइमेट रिस्क मैनेजमेंट, वॉटर स्टीवर्डशिप, वेस्ट मैनेजमेंट, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन और गवर्नेंस के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए यह पहचान मिली है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने अपनी नीतियों और मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए पर्यावरण और सामाजिक जोखिमों को संभालने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाई है।
यह उपलब्धि अडाणी ग्रुप के भीतर सस्टेनेबिलिटी की ओर बढ़ते बड़े बदलाव को भी दर्शाती है। ग्रुप अब अपने रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और यूटिलिटीज जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में ESG सिद्धांतों को तेजी से लागू कर रहा है। यह नजरिया ग्रुप के गवर्नेंस फ्रेमवर्क, रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम और लॉन्ग-टर्म कैपिटल एलोकेशन को भी प्रभावित कर रहा है।
माना जा रहा है कि इस नई रेटिंग से निवेशकों और कर्जदाताओं के बीच AGEL की साख और मजबूत होगी, क्योंकि आजकल फंडिंग के लिए सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेंस एक अहम पैमाना बन गया है। यह रेटिंग कंपनी को भविष्य के बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए सस्टेनेबल और ट्रांजिशन-लिंक्ड कैपिटल जुटाने में भी मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications