Adani defence leonardo partnership: भारत बनेगा हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग हब, हजारों को मिलेगी हाई-स्किल जॉब्स
Adani defence leonardo partnership,: भारत अब सिर्फ हथियार खरीदने वाला देश नहीं रहना चाहता, बल्कि उन्हें खुद बनाने वाला पावरहाउस बनना चाहता है। इसी दिशा में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने दुनिया की बड़ी एयरोस्पेस कंपनी लियोनार्डो के साथ हाथ मिलाया है।
इस पार्टनरशिप का मकसद है भारत में एक पूरा हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम खड़ा करना। जो न केवल सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा बल्कि भारत को हेलिकॉप्टर निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने में भी सहायक होगा।

हेलिकॉप्टर बनेंगे, ठीक होंगे और यहीं उड़ान के लिए तैयार होंगे
Adani defence और leonardo दोनों कंपनियों ने एक MoU साइन किया है, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हेलिकॉप्टरों का डिज़ाइन, निर्माण और मेंटेनेंस भारत में ही किया जाएगा। मतलब अब हेलिकॉप्टर सिर्फ खरीदे नहीं जाएंगे, बल्कि देश में बनेंगे और संभाले भी जाएंगे।
मिलिट्री की ज़रूरतों पर पूरा फोकस
यह साझेदारी खासतौर पर मिलिट्री के लिए है, जिसमें लियोनार्डो के AW169M और AW109 ट्रेकरएम हेलिकॉप्टर शामिल हैं। प्लान ये है कि धीरे-धीरे इन हेलिकॉप्टरों के ज़्यादा से ज़्यादा पार्ट्स भारत में ही बनें, साथ ही देश में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) फैसिलिटीज़ और पायलट ट्रेनिंग सिस्टम भी तैयार किया जाए।
Adani और leonardo की पावरफुल डिफेंस पार्टनरशिप
इस साझेदारी में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस अपनी मज़बूत मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल ताकत लगाएगा, जबकि इटली की कंपनी लियोनार्डो अपने वर्ल्ड-क्लास हेलिकॉप्टर डिजाइन और इंजीनियरिंग एक्सपीरियंस को शेयर करेगी। ये कोलैबरेशन भारत सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन के साथ पूरी तरह मैच करता है और देश की डिफेंस तैयारी को और मजबूत बनाएगा।
सिर्फ सेना नहीं, सिविल एविएशन को भी फायदा
- कंपनियों के मुताबिक, ये हेलिकॉप्टर इकोसिस्टम केवल मिलिट्री तक लिमिटेड नहीं रहेगा।
- इसका इस्तेमाल नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) में भी होगा और भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़ेगा।
- इससे इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और मेंटेनेंस जैसे सेक्टर्स में हजारों हाई-स्किल जॉब्स पैदा होंगी।
क्या बोले जीत अडानी?
अडानी डिफेंस के डायरेक्टर जीत अडानी ने कहा, "यह पार्टनरशिप भारत में एक ऐसा हेलिकॉप्टर सिस्टम बनाएगी जो फ्यूचर-रेडी होगा और लंबे समय तक वैल्यू क्रिएट करेगा।"
CEO आशीष राजवंशी ने बताया, "अगले 10 सालों में भारतीय सशस्त्र बलों को 1,000 से ज़्यादा हेलिकॉप्टरों की ज़रूरत पड़ेगी, और यह सहयोग देश में स्वदेशीकरण को तेज करेगा।"
लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के MD जियान पियोरो कुटिल्लो ने कहा, "भारत के तेजी से बढ़ते रोटरक्राफ्ट सेक्टर में योगदान देकर कंपनी को खुशी हो रही है।"












Click it and Unblock the Notifications