Adampur Election Results 2019: 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से कुलदीप विश्नोई ने सोनाली फोगाट को हराया
चंडीगढ़। हरियाणा के आदमपुर विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस सीट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई ने टिकटॉक स्टार और भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट को 29471 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। कुलदीप विश्नोई को 63693 वोट मिले जबकि सोनाली फोगाट को 34222 मत मिले। 2014 में इस सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के टिकट पर चुनाव लड़कर कुलदीप विश्नोई ने 17249 मतों से जीत हासिल की थी। कुलदीप विश्नोई को 51.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए वहीं सोनाली फोगाट ने 27.78 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

01.50 PM: कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई 29 हजार से ज्यादा की निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप विश्नोई को 63483 वोट मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट को 34169 मत मिले हैं।
12.30 PM: कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई भाजपा की सोनाली फोगाट से 26000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कुलदीप विश्नोई को 55554 वोट मिले हैं जबकि सोनाली फोगाट को 28888 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।
10.00 AM: आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई चार राउंड की गिनती के बाद 12700 वोटों से भाजपा की सोनाली फोगाट से आगे चल रहे हैं।
8.30 AM: मतगणना के शुरुआती रुझान में आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई भाजपा के सोनाली फोगाट से आगे निकल गए।
हरियाणा की 90 सीटों के लिए सोमवार(21 अक्टूबर) को मतदान संपन्न हो गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और भजनलाल के परिवार का गढ़ समझे जानी वाली आदमपुर विधासभा सीट में मुकाबला हाई-प्रोफाइल हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ टिकटॉक स्टार सोनाली सिंह फोगाट को उतारा है। साल 2014 में कुलदीप बिश्नोई ने यहां 47.1 फीसदी वोट लेकर जीत दर्ज की थी। बीजेपी पिछली बार यहां चौथे नंबर पर थी।
गौरतलब है कि साल 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सरकार से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications