उर्वशी रौतेला का ये धमाकेदार डांस देखकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, 12 लाख लोगों ने देखा VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए तो कभी फिल्मों से जुड़ी खबरों को लेकर उनकी चर्चा होती रहती है। हालांकि, एक बार फिर वो खबरों में हैं लेकिन इस बार मामला उनके डांस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी ने और नहीं बल्कि खुद उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के डांसिंग स्टाइल की जमकर सराहना हो रही है। आखिर क्या है उनके इस वीडियो में बताते हैं आगे...

क्या आपने देखा उर्वशी का धमाकेदार डांस

क्या आपने देखा उर्वशी का धमाकेदार डांस

अपने सेक्सी और किलर लुक्स की वजह से फैन्स दिलों पर राज करने वाली उर्वशी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती की शूटिंग में व्यस्त है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ही डांस का एक वीडियो शेयर किया है। एक दिन पहले ही शेयर किए गए उनके इस वीडियो पर उनके फैंस ने खासा पसंद किया है। इस वीडियो को शेयर किए जाने बाद से अब तक करीब 12 लाख बार देखा जा चुका है। यही नहीं यूजर्स उनके डांसिंग स्टाइल और मूव्स की जमकर सराहना कर रहे हैं।

डांसिंग VIDEO शेयर के साथ एक्ट्रेस ने दिया ये खास कैप्शन

डांसिंग VIDEO शेयर के साथ एक्ट्रेस ने दिया ये खास कैप्शन

उर्वशी रौतेला ने जिस गाने पर ये डांस किया है वो टोनी कक्कड़ का सुपरहिट सॉन्ग 'बिजली की तार' है। इस वीडियो में उनका आकर्षक लुक किसी बिजली गिराने से कम नहीं है। उर्वशी रौतेला के शेयर किए गए इस वीडियो में उनके साथ-साथ दो और डांसर्स भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस वीडियो को 'पांच डांसर्स दोस्तों को टैग करें। #BIJLIKITAAR अभी तक बुखार उतरा नहीं।'

करीब 12 लाख बार देखा गया उर्वशी का ये HOT डांस VIDEO

उर्वशी रौतेला का डांस बिल्कुल जुदा होता है, उनके यूनिक डांसिंग मूव्स को लोग पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनका इस वीडियो एक ही दिन में करीब 12 लाख लोगों ने देख लिया है और लगातार ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला ने इससे पहले भी 'बिजली की तार' सॉन्ग के सक्सेस पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आई थीं।

'पागलपंती' में बिजी हैं उर्वशी रौतेला

'पागलपंती' में बिजी हैं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वो डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती कर रही हैं। इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वहीं उनके अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगी। अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म पागलपंती नवंबर 2019 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+