ग्लैमरस एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कोरोना को दी मात, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर 2 में अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतने वाले की ग्लैमरस एक्ट्रेस तारा सुतारिया को लेकर एक अच्छी खबर आई है। पिछले दिनों वो कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तारा ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। तारा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है 'सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, मैं अब स्वस्थ हूं और मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। तारा ने अपने फैंस से अपील की कि आप सब भी सुरक्षित रहें। सभी को ढेर सारा प्यार।

एक्ट्रेस की ओर से दिए गए इस हेल्थ अपडेट से उनके फैंस को राहत मिली है। जबसे तारा के कोरोना पॉजिटिव हुई थीं उनके फैंस लगातार दुआ मांग रहे थे कि वो जल्द ठीक हो जाएं। आपको बता दें कि तारा सुतारिया निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म तड़प को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी तारा को किस कर रहे हैं। पोस्टर में ये सीन काफी बोल्ड लग रहा है। अहान की ये डेब्यू फिल्म है। इसके अलावा तारा सुतारिया के पास टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 है। वह मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में भी दिखेंगी।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने इस बात को स्वीकार किया है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 17,864 मामले सामने आए। इसके अलावा, मंगलवार को कोरोना से 87 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2347328 हो गई। वहीं, मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 52,996 पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications