एक्‍ट्रेस तमन्‍ना का परिवार भी आया कोरोना की चपेट में , ट्वीट कर दी ये जानकारी

एक्‍ट्रेस तमन्‍ना के माता-पिता को भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी ये जानकारी

मुंबई। कोरोना संक्रमण का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है। आम इंसान हो यो खास कोरोना महामारी सबको अपना शिकार बना रही है। अब देश की कई नामचीन हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। अब बॉलीवुड और साउथ फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस तमन्‍ना भाटिया के परिवार को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। तमन्‍ना भाटिया के माता-पिता दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

तमन्‍ना के माता-पिता भी कोरोना की चपेट में

तमन्‍ना के माता-पिता भी कोरोना की चपेट में

इस बात की जानकारी तमन्‍ना भाटिया ने स्‍वयं अपने ट्वीटर अकाउंट पर साक्षा की है। तमन्‍ना ने ट्वीट किया है कि मेरे अभिभावकों में कोरोना के कुछ सिमटम दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद मैंने अपना और अपने पेरेन्‍ट्स और परिवार के सभी सदस्‍यों और अपने सभी स्‍टाफ के लोगों का कोरोना का टेस्‍ट करवाया। जिसमें मेरे पेरेन्‍ट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नमन्‍ना ने बताया कि मेरा और बाकी सभी का कोरोना टेस्‍ट निगेटिव आया है हम सभी सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए घर में आइसोलेशन में हैं। उन्‍होंने साथ ही अपने फैंस से कहा कि वो उनके परिवार की सलाती की दुआ करें ताकि वो जल्‍द ही इस महामारी से छुटकारा पा सकें।

लॉकडाउन में तमन्‍ना ने अपनी फिटनेस का ऐसे रखा ख्‍याल

लॉकडाउन में तमन्‍ना ने अपनी फिटनेस का ऐसे रखा ख्‍याल

बता दें जब कोरोना वायरस के चलते पिछले दिनों फिल्मों की शूटिंग बंद थी तब बॉलीवुड सेलेब्स घर पर रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे थे। इसी तरह तमन्‍ना भाटिया भी घर पर योगा कर खुद को फिट रख रही थीं। योगा करते हुए उनका सोशल मीडिया पर नमन्‍ना का फोटो जमकर वायरल हुआ था। खूबसूरत तमन्‍ना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बिना मेकअप वाली तस्‍वीरें भी शेयर करती हैं। इन तस्‍वीरों में वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

बाहुबली में नमन्‍ना को दर्शकों ने किया था पसंद

बाहुबली में नमन्‍ना को दर्शकों ने किया था पसंद

बता दें बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस तमन्‍ना को प्रभास की फिल्म बाहुबली का काफी फायदा साउथ में मिला लेकिन हिंदी फिल्‍ममेकर ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी। हालांकि इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वो बोले चूड़िया में दिखाई देंगी। तमन्‍ना की हिम्मतवाला, हमशक्ल्स और एंटरटेनमेंट जैसी सुपरफ्लॉप फिल्‍में रहीं।

तमन्‍ना की नाम की स्‍पेलिंग में ऐसे किया है बदलाव

तमन्‍ना की नाम की स्‍पेलिंग में ऐसे किया है बदलाव

गौरतलब है कि तमन्‍ना ने अपने नाम की अंग्रेजी स्‍पेलिंग में दो ए और दो एन के अलावा एक एच भी जोड़ा लेकिन ज्योतिष का अंक शास्त्र मुंबई में उनके काम नहीं आ रहा। तमन्ना की टीम पापुलर करने के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रयोग करती रहती है। अब्दुल रज्जाक जैसे नामी पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ ज्वैरी खरीदते हुए तमन्‍ना की फोटो पर खूब अफवाहें उड़ी थी। लेकिन बाद तमन्‍ना ने इस पर स्‍वयं सामने आकर इसे अफवाह बताया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+