'गाजा के कसाई' याह्या सिनवार के लिए झलका स्वरा भास्कर का दर्द, हमास आतंकवादी को बताया 'क्रांतिकारी नायक'
Swara Bhasker Tweet on Yahya Sinwar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हमास चीफ और आतंकवादी याह्या सिनवार को 'क्रांतिकारी नायक' करार दिया है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में याह्या सिनवार के लिए दर्द दिखाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
सिनवार पिछले साल अक्तूबर महीने में इजरायल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसे हाल ही में इजरायल ने एक ऑपरेशन में मार गिराया था। बता दें कि याह्या सिनवार का जन्म 1962 में गाजा शहर में खान यूनिस के एक रिफ्यूजी कैंप में हुआ था। उसका पूरा नाम याह्या इब्राहिम सिनवार है। जो कि 1987 में गठित हमास के शुरुआती सदस्यों में एक था।

स्वरा भास्कर ने किया ये पोस्ट
अभिनेत्री, कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे याह्या सिनवार के बारे में तब तक कुछ नहीं पता था जब तक मैंने उनके अंतिम क्षणों और जायोनी राज्य द्वारा उनकी हत्या के फुटेज नहीं देखे और अब मुझे लगता है कि वह एक क्रांतिकारी नायक हैं। उनकी इच्छा, उनके अंतिम शब्दों को सुनें और मुझे बताएं कि आप अविचल हैं।" इसी के साथ उन्होंने अंत में फ्री फिलिस्तीन का हैशटैग भी यूज किया।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर चल रहे गाजा संघर्ष के दौरान इजराइल की आलोचना के बारे में मुखर रही हैं। हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "पिछले साल #GazaGenocide से मैंने जो कई निजी सबक सीखे हैं, उनमें से एक प्रमुख सबक यह है - 'आतंकवादी' कौन है, इस बारे में श्वेत लोगों की कहानी पर कभी विश्वास न करें... पश्चिमी श्वेत सत्ता संरचनाओं ने जो कुछ भी आपको बताया है, उस पर संदेह करें!!"
यूजर्स ने कर दी स्वरा की खिंचाई
हालांकि, उनके पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर आलोचना करते हुए प्रतिक्रिया पोस्ट की है एक यूजर ने कहा, "आपके नायकों को हमेशा याह्या सिनवार, नसरल्लाह, इस्माइल हनीया, बुरहान वानी, अफ़ज़ल गुरु, याकूब मेमन, उमर खालिद जैसे आतंकवादी क्यों कहा जाता है? मुझे पूरा यकीन है कि अगर बिन लादेन के बारे में कोई आम सहमति नहीं होती, तो आप उसे नायक और शहीद के रूप में भी सम्मानित करते।"
ये भी पढ़ें: फहाद अहमद से इस डर से शादी नहीं करना चाहती थीं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'मैं वो इंसान नहीं हूं जो...'
"अफजल भी आपका हीरो था..."
ऐसे ही दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "#FreePalestine के नाम पर, @ReallySwara पूरी तरह से गुंडागर्दी कर रही है और खुलेआम इजराइल द्वारा मारे गए हमास आतंकवादी #YahyahSinwar का बचाव कर रही है।" एक और यूजर ने कहा, "अफजल भी आपका हीरो था... आतंकवादियों का महिमामंडन करते हुए आपको देखना कोई नई बात नहीं है। आप दिमागहीन बेल बुद्धि हैं। सभी भारतीयों के लिए एक आदर्श उदाहरण है कि अपने बच्चों की परवरिश कैसे ना करें।"












Click it and Unblock the Notifications