कुणाल कामरा के बचाव में उतरी ये एक्ट्रेस, कहा- प्रज्ञा ठाकुर को सभी एयरलाइंस से करें बैन

नई दिल्ली। विमान में एक टीवी पत्रकार के साथ बदसलूकी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर चार एयरलाइंस ने प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गोएयर का नाम शामिल है। एयरलाइंस के फैसले की कई लोग आलोचना कर रहे हैं। अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसी मामले पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने भाजपा नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर भी रोक लगाने की मांग की है।

प्रज्ञा ठाकुर को बताया आरोपी

प्रज्ञा ठाकुर को बताया आरोपी

उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को आरोपी और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला बताया है। स्वरा भास्कर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध करते हुए कहा, 'हरदीप सिंह पुरी, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी आपत्तिजनक व्यवहार किया था और अशांति पैदा की थी, जो स्वीकार्य नहीं है। वह आरोपी हैं और ऐसे में उनकी मौजूदगी आसपास के लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालती है। कृपया उन्हें सभी एयरलाइंस से बैन करने के लिए भी ट्वीट कीजिए।'

कुणाल कामरा ने क्या किया?

बता दें कि कुणाल कामरा और पत्रकार अर्नब गोस्वामी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस बीच कुणाल ने अर्नब से कुछ सवाल किए जिसको उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और वे अपने लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त रहे। कुणाल कामरा ने इस दौरान अर्नब गोस्वामी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इस घटना का वीडियो खुद कुणाल कामरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था, जिसके बाद कामरा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठने लगी थी। इसके बाद एयरलाइंस ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की।

प्रज्ञा ठाकुर का सीट को लेकर हुआ का विवाद

प्रज्ञा ठाकुर का सीट को लेकर हुआ का विवाद

वहीं अगर प्रज्ञा ठाकुर की बात करें तो उनका भी विमान में बाकी यात्रियों से विवाद हो गया था। ये मामला बीते साल दिसंबर माह का है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया था। दरअसल स्पाइसजेट की फ्लाइट में सीट को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का चालक दल से विवाद हुआ था। वह सबसे आगे की यानी आपातकालीन सीट चाहती थीं। क्योंकि वह व्हील चेयर पर एयरपोर्ट पहुंची थीं, तो उन्हें आपातकालीन सीट नहीं मिल सकती थी लेकिन वह इसे लेकर जिद करने लगीं। उन्होंने चालक दल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+