एक्‍ट्रेस सुरवीन चावला का खुलासा, कहा- क्‍लिवेज से लेकर थाई तक, डायरेक्‍टर मेरे जिस्‍म का एक-एक इंच देखना चाहता था

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने कास्‍टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। सुरवीन ने खुलासा किया है कि वह मनोरंजन जगत में पांच बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। आपको बता दें कि सुरवीन चावला ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। छोटे और बड़े पर्दे, दोनों जगह पर उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्‍यू में सुरवीन ने बताया कि साउथ की फिल्मों का एक निर्देशक उनकी बॉडी देखना चाहता था। उसने कहा था, मैडम मैं आपके जिस्म के एक-एक इंच को जानना चाहता हूं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के एक डायरेक्‍टर ने तो यहां तक कह दिया कि वो उनकी जांघ और क्लीवेज लुक देखना चाहता है।

साउथ इंडस्‍ट्री में 3 बार, बॉलीवुड में 2 बार कास्‍टिंग काउच

साउथ इंडस्‍ट्री में 3 बार, बॉलीवुड में 2 बार कास्‍टिंग काउच

'हेट स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस सुरवीन ने बताया कि वह 5 बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। इसमें 3 बार साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जबकि 2 बार बॉलिवुड में ऐसी घटनाएं उनके साथ घटीं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर उन्हें क्लीवेज दिखाते हुए देखना चाहते थे। एक अन्य डायरेक्टर ने सुरवीन की जाघें दिखाने के लिए कहा था। सुरवीन ने यह भी कहा कि एक समय था जबकि उन्हें ओवरवेट कहा जाता था। उन्होंने कहा- 'मैं एक ऑडिशन देने गई थी वहां एक इंसान ने मुझसे कहा कि मेरा वजह ज्यादा है, जबकि मेरा वजन केवल 56 किलो था।'

डिप्रेशन में चली गई थीं सुरवीन

डिप्रेशन में चली गई थीं सुरवीन

सुरवीन चावला ने कहा कि हेट स्टोरी की रिलीज के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। चीजें जैसी मैंने सोची थी वैसी नहीं हुई थी। चीजों को मैंने जिस तरह से सोचा था वैसे नहीं हुई थीं। मैं ये सोचकर खुश थी कि मैंने ये फिल्म की, लेकिन चीजें इससे काफी अलग थीं।' गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था।

हाल ही में एक बेटी को जन्‍म दिया सुरवीन ने

हाल ही में एक बेटी को जन्‍म दिया सुरवीन ने

बता दें कि 15 अप्रैल 2019 को सुरवीन ने बेटी ईवा को जन्म दिया था। जन्म के बाद सात सितंबर 2019 को सुरवीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में सुरवीन के साथ उनके बेटी ईवा भी नजर आ रही हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सुरवीन चावला हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सेक्रेड गेम्स में सुरवीन चावला के साथ अभिनेत्री सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+