Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे के जन्मदिन पर सोनाली ने किया भावुक पोस्ट, 'लिखा तुम्हें मिस कर रही हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। वो पिछले एक महीने से वहां हैं और आज अपने बेटे के जन्मदिन पर भी सोनाली ने न्यूयॉर्क से ही एक पोस्ट शेयर किया है।

Recommended Video

    Sonali Bendre shares EMOTIONAL video on Son Ranveer Behl's Birthday | FilmiBeat
    Sonali Bendre

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। वो पिछले एक महीने से वहां हैं और आज अपने बेटे के जन्मदिन पर भी सोनाली ने न्यूयॉर्क से ही एक पोस्ट शेयर किया है। सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उससे दूर होने पर अफसोस जताया। सोनाली न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं।

    सोशल पर पोस्ट किया मैसेज

    सोशल पर पोस्ट किया मैसेज

    सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर अपने बेटे रणवीर के लिए एक भावुक बात लिखा है। आज सोनाली के बेटे का जन्मदिन है लेकिन वो उससे काफी दूर हैं। इस दूरी से दुखी सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे के साथ तस्वीरों का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया और बेटे के नाम एक बेहद भावुक संदेश भी लिखा। सोनाली ने लिखा, 'रणवीर! मेरे सूरज, मेरे चंदा, मेरे तारे, मेरे आसमान।'

    'मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं'

    'ठीक है, शायद मैं थोड़ी ज्यादा ड्रमैटिक हो रही हूं, लेकिन तुम्हारा 13वां जन्मदिन ये डिजर्व करता है। वाह, तुम अब एक टीनेजर हो। मैं तुम्हें बता नहीं सकती कि मुझे तुमपर कितना गर्व है। तुम्हारा मजाक, तुम्हारी ताकत, तुम्हारा प्यार और तुम्हारी शैतानियां। जन्मदिन मुबारक हो। ये पहली बार है जब हम साथ नहीं हैं, मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। तुम्हें बहुत सारा प्यार।' सोनाली ने इससे पहले भी अपने बेटे को लेकर एक भावुक पोस्ट किया था।

    4 जुलाई को बताई थी कैंसर की खबर

    4 जुलाई को बताई थी कैंसर की खबर

    इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्होंने कैसे अपने बेटे को कैंसर की बीमारी के बारे में बताया। सोनाली ने 4 जुलाई को अपनी बीमारी की खबर से सभी को चौंका दिया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर है, जिसका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है। इलाज के कारण उन्हें अपने बाल भी कटवाने पड़े। सोनाली ने इसका एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था, जो इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+