मिर्जापुर में 'मास्टरबेशन' को लेकर श्वेता त्रिपाठी ने बताया, कैसा था अनुभव

श्वेता लाइब्रेरी के बिल्कुल कोने में बैठकर एक एडल्ट बुक पढ़ते हुए मास्टरबेशन कर रही हैं। तभी उनकी बड़ी बहन स्वीटी उन्हें ढूंढ़ते हुए वहां आती हैं।

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर, नेहा धूपिया और कियारा आडवाणी के बाद एक और एक्ट्रेस इन दिनों अपने मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) सीन को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में अमेजन प्राइम पर आई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के एक सीन में एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी मास्टरबेशन करती हुईं नजर आई हैं। श्वेता त्रिपाठी के इस बोल्ड सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। उनके फैंस ने पहली बार श्वेता को 'गोलू गुप्ता' के इस तरह के बोल्ड किरदार में देखा है। उनके इस किरदार को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच श्वेता त्रिपाठी ने मास्टरबेशन सीन पर अपना अनभुव बयां किया है।

लाइब्रेरी के कोने में पसीने से तरबतर श्वेता त्रिपाठी

लाइब्रेरी के कोने में पसीने से तरबतर श्वेता त्रिपाठी

दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज के दूसरे पार्ट में श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता) की एंट्री ही मास्टरबेशन सीन के साथ होती है। श्वेता लाइब्रेरी के बिल्कुल कोने में बैठकर एक एडल्ट बुक पढ़ते हुए मास्टरबेशन कर रही हैं। तभी उनकी बड़ी बहन स्वीटी (श्रिया पिलगांवकर) उन्हें ढूंढ़ते हुए वहां आती हैं। स्वीटी आकर देखती है कि श्वेता त्रिपाठी पसीने से तरबतर हैं और लाइब्रेरी के कोने में बैठकर किताब पढ़ रही हैं। स्वीटी पूछती हैं, 'पूरी दुनिया की जानकारी मिल गई तुझको', इसपर श्वेता कहती हैं, 'हां दीदी स्वर्ग की तो मिल ही गई।'

'मास्टरबेशन का सीन कॉफी पीना जैसा'

'मास्टरबेशन का सीन कॉफी पीना जैसा'

इस सीन को लेकर छिड़ी बहस पर जब श्वेता त्रिपाठी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'पुरुषों की तरह महिलाओं की भी यौन इच्छाएं होती हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैंने जब उस सीन को पढ़ा और मिर्जापुर के पूरे ग्राफ और कहानी के बारे में जाना तो मुझे दो सेकंड के लिए भी अपना सीन बोल्ड सीन नहीं लगा। मास्टरबेशन का सीन उतना ही सामान्य और नियमित था, जैसे कॉफी पीना।' इससे पहले श्वेता त्रिपाठी 'मसान' और 'हरामखोर' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं कर चुकी हैं। हालांकि पर्दे पर बोल्ड अंदाज में उन्हें फैंस ने पहली बार देखा है।

फिल्म में गालियों की बौछार

फिल्म में गालियों की बौछार

आपको बता दें कि बीते 16 नवंबर को ही अमेजन प्राइम पर वेब सीरीज मिर्जापुर रिलीज हुई है। 9 भागों में बंटी 'मिर्जापुर' पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फिल्माई गई सीरीज है। इस सीरीज में श्वेता त्रिपाठी के अलावा मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मेसी और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज में दिखाई गई मारपीट और गालियों को लेकर काफी चर्चाएं और आलोचना भी हो रही है। पंकज त्रिपाठी सीरीज में कालीन भैया के रूप में मुख्य भूमिका में हैं। चर्चा है कि अमेजन प्राइम ने नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के जवाब में मिर्जापुर बनाई है।

स्वरा के 'मास्टरबेशन' पर मचा था बवाल

स्वरा के 'मास्टरबेशन' पर मचा था बवाल

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन को लेकर भी हंगामा मच चुका है। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के उस सीन को लेकर काफी कमेंट आए थे। यही नहीं, एक ट्विटर यूजर ने तो स्वरा के सीन की वीडियो क्लिप उनके पिता को भेज दी थी। इसके बाद स्वरा ने उनके पिता को ये वीडियो क्लिप भेजने वाले ट्विटर यूजर की अच्छे से क्लास लगाई। स्वरा भास्कर के पिता पूर्व नेवल ऑफिसर उदय भास्कर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+