फिर मुश्किलों में फंसीं श्वेता तिवारी, इस बार उनके ही स्कूल टीचर ने भेजा लीगल नोटिस, लगाया गंभीर आरोप
नई दिल्ली। अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से टीवी और फिल्मो में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी श्वेता तिवारी इन दिनों गलत चीजों को लेकर चर्चा में हैं। अभी कुछ दिन पहले श्वेता तिवारी को उनके पति ने मानहानि का लीगल नोटिस था तो वहीं अब उनके एक्टिंग स्कूल के पूर्व कर्मचारी राजेश पांडे ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हे लीगल नोटिस भेज दिया है। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का मुंबई में एक ऐक्टिंग स्कूल है, जिसका नाम Shweta Tiwari's Creative School of Acting है।

राजेश पांडे इस स्कूल में टीचर हैं। न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में राजेश पांडे ने बताया कि वो साल 2012 से श्वेता के ऐक्टिंग स्कूल में एक्टिंग सिखा रहे थे। 2017 तक सब ठीक रहा लेकिन साल 2018 की सैलरी श्वेता ने उन्हें नहीं दी। इतना ही नहीं श्वेता की तरफ से टीडीएस के पैसे भी जमा नहीं किए गए। राजेश ने कहा कि उन्हें इस बात से काफी दुख पहुंचा कि उन्होंने इमानदारी से काम किया और बदले में धोखा दिया गया।
राजेश पांडे ने आगे बताया कि श्वेता तिवारी ने अभी तक उनके पैसे नहीं दिए हैं और अब वह उनका फोन भी नहीं उठा रही हैं। उधर कोरोना के कारण उनके पास पैसे भी नहीं बचे और घर का किराया देने में भी दिक्कत आ रही है। इसे लेकर अब श्वेता तिवारी के पूर्व पति अभिनव कोहली ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने राजेश पांडे का साथ देते हुए कहा है कि
इसको लेकर अब श्वेता के एक्स पति अभिनव कोहली ने भी तंज कसा है। अभिनव कोहली ने इस मामले में स्कूल टीचर राजेश का साथ दिया है। अभिनव कोहली ने कहा कि मैं राजेश को पर्सनली जानता हूं। ये सच है कि श्वेता तिवारी ने राजेश पांडे के 50 हजार रुपए नहीं दिए हैं। दो साल से बेचारा राजेश, श्वेता के सामने पैसों के लिए हाथ-पैर जोड़ रहा है लेकिन श्वेता तिवारी उसे उसके ही पैसे देने को तैयार नहीं है, उल्टा वो कहती है कि मेरे फेम की वजह से वो मेरे पीछे पड़ा है, अरे भाई राजेश पांडे के पास सारे प्रूफ हैं कि आपने उसके पैसे नहीं दिए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications