इस खूबसूरत एक्‍ट्रेस को साल 2020 ने जाते-जाते दिया झटका, हुई इमरजेंसी सर्जरी, बतायी ये बात

मुंबई। बस 2 दिनों बाद साल 2020 अलविदा कह जाएगा। यह साल सभी के लिए परेशानियों से भरा रहा। किसी की नौकरी चली गई तो किसी का बिजनेस डूब गया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने भी साल 2020 से जुड़ा अपना एक किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को इस साल में एक बड़ा झटका लगा क्योंकि उन्हें एक इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

इस खूबसूरत एक्‍ट्रेस को साल 2020 ने जाते-जाते दिया झटका, हुई इमरजेंसी सर्जरी, बतायी ये बात

श्रुति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने एक लंबा कैप्शन लिखा। श्रुति सेठ ने लिखा, '2020 मेरे परिवार को आखिरी झटका देने में कामयाब रहा, मेरी इमरजेंसी सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से मेरा क्रिसमस और न्यू ईयर प्लान कैंसिल हो गया है। एक बड़े संकट को टालने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।' उन्होंने लिखा कि वो उस बातों को नहीं सीखी थीं जो उन्हें सीखनी चाहिए थीं, लेकिन इन चीजों से गुजरने के बाद वह हर चीज समझ गई हैं।

इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने क्या सीखा है, और अपने फैन्स से कहा कि अपनी सेहत को बस यूं ही ना समझें, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आपको ये अहसास करा देते हैं कि गुरूर, अहंकार के पहले व्यक्तित्व और जीवन के अनुभवों से बने हम सिर्फ एक शरीर हैं। उन्होंने लिखा कि भोजन बस हमारे दिमाग की औषधि है क्योंकि शरीर तो बस एक ग्लूकोज ड्रिप पर ही सर्वाइव कर सकता है। और मुझे खाना बहुत पसंद है और मैंने इसे बहुत मिस किया है। यहां तक कि हमारे शरीर की कुछ सबसे बुनियादी शारीरिक प्रक्रियाएं भी अद्भुद इंजीनियरिंग की देन हैं इसलिए एहसानमंद रहिए हर रोज जब सुबह आप अपनी आंखें खोलें या रात को जब बिस्तर पर सोने जाएं।

उन्होंने आगे लिखा, 'अपनी सेहत का अच्छा ख्याल रखें, उसकी परवाह करें ताकि वक्त पड़ने पर वह भी आपका साथ दे सके। दुआएं लें और उन लोगों को हमेशा पास रखें जो आपसे सच में प्यार करते हैं और वास्तव में आपकी परवाह करते हैं। मैं खुश हूं कि सब कुछ अच्छे समय में हुआ और मेरे साथ अभी जो यह हुआ है यह 2020 का आखिरी तोहफा था। बस अब मेरे शरीर पर निशान रह गए हैं, उसे याद दिलाने के लिए जो इस साल ने दिया है। उम्मीद करती हूं कि ये निशान मुझे हमेशा ही शुक्रिया कहना याद दिलाएं। मैं आप सभी को नए साल के लिए बहुत सारा प्यार और पॉजिटिविटी भेज रही हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद की आभारी हूं।' हालांकि उनके पोस्‍ट से ये साफ नहीं हो सका कि श्रुति की किस चीज की सर्जरी हुई है।

आपको बता दें कि श्रुति सेठ एक भारतीय फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं, जोकि हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। श्रुति को टीवी की दुनिया में पहचान स्टार प्लस के शो 'शरारत' से मिली थी, इसके बाद वह कई अन्य टीवी शो, फिल्मों और वेब सीरिज में दिखायीं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+