एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, मुसलमान होने की वजह से नहीं मिल रहा घर, पूछे जाते हैं ऐसे-ऐसे सवाल
एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, कुंवारी मुस्लिम लड़की होने की वजह से नहीं मिल रहा घर
नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें से मशहूर हुईं शिरीन मिर्जा ने कहा है कि मुंबई में घर मिलना आसान नहीं है, यहां लोग आपको घर देने से पहले आपके खाने-पीने की आदतों से लेकर रिलेशनशिप स्टेटेस और जाति धर्म तक सब पूछ लेते हैं। शिरीन ने कहा है कि ऐसा लगता है जैसे घर देने से पहले सामने वाला बंदा आपका चरित्र का सर्टिफिकेट बना रहा है। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा है कि जब वो बताती हैं कि वो मुसलमान हैं तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं और उन्हें हिन्दू दोस्त के नाम पर घर लेने को कहा जाता है।

मुस्लिम, बैचलर और एक्टर होने की वजह से नहीं मिलता घर
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी शिरीन ने इस पर एक लंबा फेसबुक पोस्ट लिखा है, वो लिखती हैं- 'मैं मुंबई में एक घर लेने के काबिल नहीं हूं, इसकी वजह है मेरा एमबीए होना। इस MBA का मतलब है- मुस्लिम, बैचलर और एक्टर। ये तस्वीर तब की है जब मैं मुंबई में करियर की शुरुआत करने आई थी। मुंबई आए 8 साल बीत गए लेकिन बातें वही हैं'

मेरे पेशे से कोई मेरा चरित्र कैसे तय कर सकता है?
शिरीन ने लिखा है- 'मैं शराब और सिगरेट नहीं पीती, मेरा कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। फिर कैसे दूसरे मेरे कैरेक्टर को मेरे प्रोफेशन से तय कर सकते हैं। जब मैं ब्रोकर को फोन करती हूं, तो मेरे सिंगल स्टेट्स के बाद वो किराया बढ़ाकर देने की बात कहता है, क्योंकि शादीशुदा नहीं होने की वजह से मुझे घर नहीं मिलेगा? एक दूसरा ब्रोकर कहता है कि मैं ये बता दूं कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान।'

क्या इतने साल बाद भी मैं मुंबई की नहीं हूं?
शिरीन का कहना है कि ब्रोकर मेरे मुसलमान बताने पर कहता है कि वे मुस्लिमों को घर नहीं देते। उनका कहना है कि इतने साल बीत गए हैं, फिर भी मेरा संघर्ष जारी है। मैंने यहां बहुत कुछ अचीव किया है लेकिन फिर भी ये सवाल है कि क्या मैं इतने साल बिताने और सफलता पाने के बाद भी मुंबई शहर की रहने वाली हूं, या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications