चेन्नई हवाईअड्डे पर लगा साइनबोर्ड देखकर हैरान रह गई अभिनेत्री, तस्वीर पोस्ट कर कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी चेन्नई हवाईअड्डे पर लगे एक साइनबोर्ड को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने इसकी तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'सच में'। इस साइनबोर्ड पर हिंदी में लिखा है, 'फर्श पर खाना सख्त मना है'। जबकि इसे अंग्रेजी में ठीक से नहीं लिखा गया है।

signboard, shabana azmi

जिसके चलते अभिनेत्री खुद को इस साइनबोर्ड की तस्वीर साझा करने से रोक नहीं पाईं। इस बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा है, 'Eating carpet strictly prohibited' जबकि इसपर लिखा होना चाहिए था, 'Eating on carpet is strictly prohibited'. बोर्ड पर जो अंग्रेजी में लिखा है, उसका हिंदी में मतलब है, 'कार्पेट को खाना सख्त मना है।'

View this post on Instagram

Really ?!!!

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on

ये तस्वीर साल 2015 में क्लिक की गई थी, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अभिनेत्री की इस पोस्ट को अभी तक 2,895 लोगों ने लाइक किया है। लोग इसपर काफी कमेंट भी कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और टिस्का चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने स्माइली इमोजी के साथ शानदार लिखा है।

एक यूजर ने लिखा है, 'एक शब्द को खाने के बाद नया मतलब निकल जाता है।' एक अन्य शख्स ने लिखा है कि इसमें से 'on' गायब है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये तस्वीर 2015 की है। इसे बिजनेसमैन जस्टिन रॉस ने क्लिक किया था। उन्होंने इस तस्वीर को अपने फेसबुक पर साझा किया था। अब इसे शबाना आजमी ने साझा किया है, जिससे ये एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+