50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सविता बजाज के पास रहने-खाने को भी पैसे नहीं, मांगी मदद

50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सविता बजाज के पास रहने-खाने को भी पैसे नहीं, मांगी मदद

मुंबई, 14 जुलाई: कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सविता भारी आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। 79 साल की सविता बजाज एक किराए के छोटे से कमरे में रह रही हैं और भोजन तक का इंतजाम करने में उनको परेशानी आ रही है। हाल के दिनों में कोरोना संक्रमित होने जाने के बाद इलाज में उनकी सारी बचत खत्म हो गई, जिसके बाद परिवार से भी उनको कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में उनके सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है।

 लगातार लगाने पड़ रहे अस्पताल के चक्कर

लगातार लगाने पड़ रहे अस्पताल के चक्कर

50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं सविता बजाज ने आर्थिक मदद मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सविता बजाज के पास बीते काफी समय से काम नहीं है लेकिन गिरती सेहत और बीमारियों के चलते दवाओं पर काफी ज्यादा खर्च हो रहा है। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने जाने के बाद उनको 22 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने पड़ा। हाल ही में एक बार फिर उनको सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सविता बजाज ने मांगी आर्थिक मदद

सविता बजाज ने मांगी आर्थिक मदद

सविता बजाज ने लोगों से आर्थिक मदद मांगते हुए कहा है कि उनके पास जो पैसे थे, वो अस्पतालों में खर्च हो गए हैं। अब समझ नहीं आ रहा है कि कैसे रोजमर्रा के काम होंगे। उन्होंने बताया है कि उनके परिवार के लोग दिल्ली रहते हैं लेकिन कोई बी उनको साथ नहीं रखना चाहता। ऐसे में वो मुंबई में एक किराए के कमरे में रह रही हैं, जिसका सात हजार रुपए महीना का किराया देना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

सविता बजाज ने बताया कि 2016 में उनका ऐक्सिडेंट होने के बाद राइटर्स असोसिएशन ने 1 लाख और सिने ऐंड टेलिविजन आर्टिस्ट असोसिएशन ने 50 हजार रुपए दिए थे। इन पैसों से उनको बहुत सहारा मिला, इसके अलावा सिने ऐंड टेलिविजन आर्टिस्ट असोसिएशन की तरफ से 5 हजार तो राइटर्स असोसिएशन से 2 हजार रुपए उनको मिलते हैं। इसी से किसी तरह उनका गुजारा हो रहा है लेकिन बीमारी के बाद उनके सामने काफी परेशानी है। बता दें कि सविता बजाज ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी काम किया है।

शगुफ्ता भी परेशानी के दौर में

शगुफ्ता भी परेशानी के दौर में

हाल ही में परंपरा और जुनून जैसे सीरियल में काम कर चुकी शगुफ्ता अली ने भी खुद के आर्थिक तंगी से जूझने की बात कही है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बेहद तंगहाली के दौर से गुजर रही है। उन्हें गुजारा करने के लिए अपनी कार और ज्वैलरी तक बेच दी लेकिन अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+