छट्टी मनाने विदेश गईं 'भाबी जी', कार में अकेली देख ड्राइवर ने कर दिया हाथ साफ

टेलीविजन के लोकप्रिय सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी के किरदार से मशहूर हो चुकीं अभिनेत्री सौम्‍या टंडन इंस्तांबुल में लूट का शिकार हो गईं।

नई दिल्ली। टेलीविजन के लोकप्रिय सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी के किरदार से मशहूर हो चुकीं अभिनेत्री सौम्‍या टंडन इंस्तांबुल में लूट का शिकार हो गईं। छुट्टियां मनाने तुर्की गई सौम्या को वहां एक टैक्‍सी ड्राइवर ने अकेला देख उनके 1,000 यूरो (करीब 72 हजार रुपये) साफ कर दिए। सौम्या ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

actress, Saumya Tandon, tv, robbed, Istanbul, अभिनेत्री, सौम्या टंडन, भाबी जी घर पर हैं,

बीते हफ्ते छुट्टियां मनाने तुर्की गईं सौम्‍या का मजा उस वक्त खराब हो गया जब एक ड्राइवर ने उनके एक हजार यूरो पर्स से उड़ा दिए। ने जब टैक्‍सी ड्राइवर से कहा कि उन्‍हें प्रार्थना के लिए देर रहो रही है तो वह चिल्‍लाने लगा। सौम्‍या के मुताबिक जब उन्होंने सफर के बाद ड्राइवर को किराया दिया तो उसने कहा कि ये करंसी गलत है। सौम्या ने फिर से पर्स खोला और उसे रुपए दिए लेकिन इस बीच ड्राइवर ने हाथ डालकर 1,000 यूरो निकाल लिए। ड्राइवर के तेजी से वहं से जाने पर सौम्या ने वापस पर्स में हाथ डाला तो उन्हें यूरो गायब मिले।

घटना के बाद सौम्या टंडन पुलिस के पास पहुंचीं और मामले की जानकारी दी, इससे सौम्या की ट्रिप जरूर खराब हो गई। सौम्या टंडन टीवी पर जाना-पहचाना चेहरा हैं और कई धारावाहिकों में दिख चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+