Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, भाजपा से मांगा टिकट

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री संभावना सेठ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ाए। सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में काम करने का मौका देने को कहा है। संभावा के मुताबिक, अगर प्रधानमंत्री मोदी चाहेंगे तो वो भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगीं।

भाजपा के साथ जुड़ना चाहती हूं

भाजपा के साथ जुड़ना चाहती हूं

संभावना सेठ ने मीडिया के साथ बाचतीत में कहा है कि वो भारतीय जनता पाार्टी के साथ जुड़ना चाहती हैं। उनका कहना है कि वो चुनाव में उतरने के साथ-साथ भाजपा के लिए प्रचारक की तरह काम करने के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि मोदी पर उन्हें भरोसा है और वह राजनीति में आकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखती हैं। संभावना सेठ का कहना है कि भोजपुरी फिल्मों के माध्यम से यूपी के घर घर में पहुंची हुई हैं। इसके चलते उन्हें उत्तर प्रदेश में वो चुनाव जीत सकती हैं।

मोदी देश का निर्माण कर रहे हैं

मोदी देश का निर्माण कर रहे हैं

संभावना सेठ का कहना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। वो देश की सेवा कर रहे हैं इसलिए उनकी पार्टी के साथ वो जाना चाहती हैं। वह उत्तर प्रदेश और देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में विश्वास रखती हैं जैसा कि नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहेंगे तो उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ूंगीं।

 मोदी ने लगातार काम किया है

मोदी ने लगातार काम किया है

संभावना कहती हैं, पीएम मोदी ने लगातार काम किया है,हालांकि उनके कुछ फैसले सफल नहीं रहे।इस समय 2014 जैसी लहर मोदी की नहीं है लेकिन फिर भी मैं इसी पार्टी के साथ मिलकर देश और समाज के लिए काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि राजनीति में उन लोगों को आना चाहिए, जो देशसेवा करना चाहते हैं। अगर मुझे राजनीति में मौका मिलेगा तो मैं आम जनता की समस्याओं को जड़ से खत्म करूंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+