एक और बुरी खबर, एक्ट्रेस रुचा के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

अपने पिता के निधन से दुखी रुचा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच साल 2020 फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक मनहूस साल साबित हुआ है। इस महामारी के दौरान ही इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान सहित कई दिग्गज सितारे इंडस्ट्री को अलविदा कह गए। अब टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के पिता का निधन हो गया है। रुचा के पिता हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौटे थे। अपने पिता के निधन से दुखी रुचा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है।

'मैं आपको सितारों के उस पार देखूंगी...'

'मैं आपको सितारों के उस पार देखूंगी...'

एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के पिता कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक होकर घर लौटे थे और उनका फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा था। रुचा ने अपने पिता के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे बहुत प्यार डैडी...मैं आपको सितारों के उस पार देखूंगी डैडी...।'

को-स्टार देवोलीना ने जाहिर किया दुख

को-स्टार देवोलीना ने जाहिर किया दुख

रुचा की इस पोस्ट पर 'साथ निभाना साथिया' में उनकी को-स्टार देवोलीना ने शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'उनकी आत्मा को शांति मिले...ओम शांति।' वहीं, को-स्टार मोहम्मद नाजिम ने रुचा की पोस्ट पर लिखा, 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।' इससे पहले हाल ही में रुचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता ने कोरोना वायरस को हरा दिया है लेकिन वो अभी भी फेफड़ों का इलाज करा रहे हैं।

रुचा ने एक्टिंग से लिया हुआ है ब्रेक

रुचा ने एक्टिंग से लिया हुआ है ब्रेक

आपको बता दें कि शादी के बाद से रुचा ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है और फिलहाल वो अपने पति के साथ विदेश में हैं। रुचा हाल ही में मई 2020 में प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा और पवन कुमार की म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थी। रुचा ने राहुल जगदले से शादी की है और 2014 से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। पिछले साल दिसंबर में ही रुचा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

सुशांत की मौत पर गहराया हुआ है रहस्य

सुशांत की मौत पर गहराया हुआ है रहस्य

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड से कई बुरी खबरें सामने आई हैं। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तो अभी तक रहस्य बना हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत ने बीते 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि सुशांत के परिजन, उनके दोस्त और फैंस सुशांत की मौत को खुदकुशी मानने के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

सवालों के घेरे में अनुपमा की खुदकुशी

सवालों के घेरे में अनुपमा की खुदकुशी

वहीं, बीते 6 अगस्त को भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अनुपमा पाठक के खुदकुशी करने की खबर सामने आई। हालांकि अनुपमा की मौत 4 दिन पहले ही हो चुकी थी। मुबंई के दहिसर इलाके में 2 अगस्त को अनुपमा पाठक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को अनुपमा के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अनुपमा बिहार के पटना की रहने वालीं थी और भोजपुरी फिल्मों व टीवी शो में काम करती थीं। अनपुमा ने अपनी मौत से पहले फेसबुक पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है और अब वो किसी के भी ऊपर भरोसा नहीं कर सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+