'गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी...' वाले बीजेपी विधायक के बयान पर भड़कीं रिचा चड्ढा, कहा- डायनासोर
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने ऐसा बयान दिया, जिसपर विवाद बढ़ गया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की लड़कियों से शादी करने के लिए विधानसभा के कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था कि जो मुस्लिम कार्यकर्ता यहां बैठे हैं, उन्हें खुशी मनानी चाहिए,अब वे कश्मीर की 'गोरी लड़की' से शादी कर सकते हैं। बीजेपी विधायक के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई है।

'सेक्स के भूखे डायनासोर अभी लुप्त नहीं हुए हैं'
रिचा चड्ढा ने बीजेपी विधायक को लेकर ट्वीट किया, ' रेसिस्ट, सेक्सिस्ट, सेक्स के भूखे डायनासोर अभी लुप्त नहीं हुए हैं, बल्कि फल-फूल रहे हैं। इसलिए जाना था कश्मीर? शादी तो लीगल ही थी? एक्ट्रेस ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि बीजेपी विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसपर कई यूजर्स ने गुस्से का इजहार किया है।

मुस्लिम कार्यकर्ता हैं उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए- विधायक
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं पर कितना अत्याचार हो रहा था। वहां की लड़की अगर उत्तर प्रदेश के लड़के से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म, भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग, यानी के एक देश दो विधान कैसे होना चाहिए। अब ऐसा नहीं होगा। जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए। अब वे कश्मीर की 'गोरी लड़की' से शादी कर सकते हैं।

बीजेपी विधायक के बयान पर बढ़ा विवाद
विक्रम सैनी ने कहा कि हिंदू-मुसलमान कोई भी हो ये पूरे देश के लिए खुशी का विषय है। उन्होंने मंच से बोलते हुए ये भी कहा कि कार्यकर्ताओं के फोन आए कि खतौली में भी प्रोग्राम कर लो, मैंने सीओ साहब को फोन किया। उन्होंने कहा कि आज रहने दो कल कर लेना। विधायक ने कहा योगी की सरकार है। कार्यक्रम होकर रहेगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications