हैदराबाद के पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई की एक्ट्रेस को बचाया गया

हैदराबाद। हैदराबाद में एक बार फिर से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बंजारा हिल्स जैसे पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यहां के एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करने के बाद मुंबई की एक एक्ट्रेस को भी बचाया है। वहीं दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

 Actress Rescued As High Profile Prostitution Racket Busted In Hyderabad

पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि पॉश इलाके के होटल में सेक्स रैकेट का कालाधंधा च लाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कल रात होटल में छापा मारा और वहां मौजूद एक कस्टमर के साथ-साथ एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मुंबई की रहने वाली एक एक्ट्रेस को भी बचाया, जो अभी स्ट्रगलर हैं।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ए जर्नादन राव और मुंबई से फरार एक अन्य आरोपी इंवेंट के नाम पर बाकी के राज्यों से नई-नई अभिनेत्रियों को बहला फुसलाकर कर लाते थे और फिर यहां उनका यौन शोषण किया जाता था ।

एक हफ्ते के लिए उन्हें 1 लाख तक की कीमत दी जाती थी, जबकि ये लोग ग्राहकों से 20-20 हजार हुए वसूलते थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी हैदराबाद में सेक्स रैकेट के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में बंजारा हिल्स इलाके में ही हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ, जहां होटल में छापेमारी की गई, जिसमें दो एक्ट्रेस भी गिरफ्तार की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+