ट्वीटर पर एक शख्स ने रेणुका शहाणे को कहा 'बकवास एक्ट्रेस', ट्रोलर्स को ऐसा मिला जवाब कि अब वो...
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी द्वारा शांति बनाए रखने की अपील वाली ट्वीट पर प्रतिक्रिया देकर अभिनेत्री रेणुका शहाणे सुर्खियों में आ गईं। अब एक ट्वीटर यूजर ने रेणुका ट्वीटर पर ऐसी बात लिखी है जिसके बाद से वो खुद ट्रोल हो गया है। एक्ट्रेस ने उसे ऐसा लताड़ा है कि शायद फिर वो ऐसा करने से पहले कई बार सोचे। एक यूजर ने मंगलवार को कहा, "रेणुका तुम सिर्फ एक डैम एक्ट्रेस हो।" रेणुका ने तुरंत उस यूजर को सुधारते हुए 'डैम' (बांध) और 'डैम' (लानत) में स्पेलिंग का अंतर समझाया। विस्तार से जानिए पूरा मामला

यूजर ने कहा- यू आर डैम एक्ट्रेस, रेणुका ने समझा दिया मतलब
डैम एक्ट्रेस' (लानत वाली अभिनेत्री) कहे जाने पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एक ट्विटर यूजर को ठीक से समझाया। इस शख्स ने डैम की अंग्रेजी स्पेलिंग 'Dam' लिखी, जिसका हिंदी में मतलब होता है बांध। बस गलत स्पेलिंग को लेकर रेणुका ने उसकी अच्छे से क्लास लगा दी। अभिनेत्री ने कहा, "क्या तुम डैम (लानत) कहना चाहते थे? क्योंकि डैम (बांध) नदी के प्रवाह को रोकने और बिजली बनाने के काम आता है। तुम मुझे यह वाला डैम (बांध) नहीं कहना चाहते थे, क्यों सही है ना? क्योंकि यदि मैं चाहूं, तो भी यह नहीं बन सकती हूं। ये जीवत नहीं होते हैं। डैम (लानत)! अब क्या मैं तुम्हारे वाक्य को सही कर सकती हूं? 'तुम सिर्फ एक डैम एक्ट्रेस' हो यह सही है! और हां मैं हूं।" मैं हूं डैम गुड एक्ट्रेस

पीएम मोदी के ट्वीट पर रेणुका ने कही थी ये बात
दरअसल हुआ ये था कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था शांति बनाए रखें। इस पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया था। रेणुका ने कहा था- सर प्लीज आप लोगों से कहें कि वे आपके सारे आईटी सेल ट्विटर हैंडल से दूर रहे। वे अधिकांश अफवाहें फैलाते हैं। उनकी बातों में झूठ अधिक होता है और वे भाईचारे, शांति व एकता के पूरी तरह खिलाफ हैं। आपकी आईटी सेल ही असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। कृपया उन्हें नफरत फैलाने से रोकें।
रेणुका के अलावा एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी पीएम मोदी पर साधा था निशाना
संध्या मृदुल अपने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। संध्या मृदुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा था, "सर, जरूरत है कि आप विभिन्न राज्यों में पुलिस को बुलाएं और इस हिंसा को रोकें। ट्वीट बाद में कर लेना, धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications