भारी बारिश के बीच सड़क पर गाड़ी से उतरकर रवीना टंडन ने बचाई बिल्‍ली के बच्‍चे की जान

मुंबई। एनिमल लवर के तौर पर जानी जाने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में बिल्ली के एक बच्चे को बचाया। पश्चिम बांद्रा की व्यस्त सड़क पर रवीना ने बिल्ली के एक बच्चे को भटकते हुए देखा। रवीना ने गाड़ी से उतरकर उसे अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद रवीना ने पशु अधिकार संगठन पेटा से संपर्क किया। इस पर रवीना ने कहा, "बारिश हो रही है ऐसे में जानवरों को एक अच्छे घर की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ''लोग पेटा इंडिया से संपर्क कर जानवरों की मदद कर सकते हैं।"

जानवरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं रवीना

जानवरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं रवीना

जानवरों की मदद के लिए रवीना काफी तत्पर रहती हैं, और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करती हैं। इसके लिए वह अपने सोशल मीडिया का भी सहारा लेती हैं और लोगों में जानवारों को बचाने के प्रति जानकारी भी देती है। उनके सोशल मीडिया पर ऐसी सैकड़ों पोस्ट हैं जिनमें जानवारों को लेकर चर्चा की जा रही हो।

वेब सीरीज में नजर आएंगी रवीना

वेब सीरीज में नजर आएंगी रवीना

रवीना टंडन भी जल्द ही डिजिटल डेब्यू करेंगी। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, "रवीना टंडन जो कि वर्तमान में नच बलिए 9 को जज कर रही हैं वह डिजिटल स्पेस की तरफ बढ़ रही हैं। हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि जो प्रोजेक्ट वह कर रही हैं वह थ्रिलर है या ड्रामा। उनके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को खंगालना एक अच्छा मौका है। साथ ही यह जानकारी भी सामने आना बाकी है कि वह किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने जा रही हैं। इसके अलावा जानकारी यह भी है कि जल्द ही रवीना प्रोडक्शन के काम में भी जुड़ने जा रही हैं। रवीना पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्म मातृ और शब में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म हनुमान द दमदार में अपनी आवाज भी दी थी।

रवीना की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी बेटी

रवीना की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी बेटी

इन दिनों बॉलीवुड में स्टारकिड्स और स्टारडॉटर्स की खूब चर्चा है। फिल्मी सितारों के बच्चे जहां एक ओर फिल्मों में डेब्यू करते जा रहे हैं वहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन की बेटी ताशा थडानी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दरअसल रवीना अपनी बेटी राशा संग डबिंग स्टूडियो से बाहर निकल रही थीं। उसी समय दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+