Shocking: कन्नड़ अभिनेत्री रश्मिका ने तोड़ी मंगेतर रक्षित से अपनी सगाई, जानिए क्यों?

हैदराबाद। मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस बार अपनी तेलुगु फिल्म 'गीता गोविन्दम' की सक्सेस को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि रश्मिका ने रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ ली है। आपको बता दें कि रश्मिका लंबे वक्त से रक्षित के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने साथ में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' में भी काम किया है।

रश्मिका ने तोड़ी मंगेतर रक्षित से अपनी सगाई

रश्मिका ने तोड़ी मंगेतर रक्षित से अपनी सगाई

दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं और जब दोनों की सगाई की खबरें आईं तो इनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा था लेकिन अब उन्हें जरूर धक्का लगेगा। हालांकि पहले भी दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं लेकिन तब सब अफवाएं ही साबित हुई थीं लेकिन अब कहा जा रहा है मामला सीरयस है। हालांकि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा, ये लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

रश्मिका और रक्षित के ब्रेकअप की वजह परिवार या काम!

रश्मिका और रक्षित के ब्रेकअप की वजह परिवार या काम!

कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि रश्मिका और रक्षित के बीच सामंजस्य नहीं बन पा रहा था इसलिए रश्मिका ने रक्षित से रिश्ता तोड़ा है, जबकि कुछ खबरों में कहा गया है कि दोनों के रिश्ते टूटने की वजह दोनों की फैमिली है, जिनके बीच में कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन पाई और इसलिए रश्मिका-रक्षित ने अलग होने का फैसला लिया। वैसे कहा जा रहा है इस वक्त रश्मिका को काफी फिल्मों के अच्छे ऑफर हैं और इस वक्त उनका शादी करना करियर को दांव पर लगाना है, ये भी एक वजह मानी जा रही है उनके ब्रेक अप की ।

 रक्षित ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट को छोड़ा

रक्षित ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट को छोड़ा

मालूम हो कि हाल ही में रक्षित ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट को छोड़ा है , रक्षित ने खुद लिखा था कि मैं सोशल मीडिया से छुट्टी ले रहा हूं, आप लोगों के प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। इसके बाद ही मीडिया में दोनों के ब्रेक-अप की खबरें आने लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+