Actress Ranya Rao: हर ट्रिप पर 13 लाख रुपए कमाती थीं रन्या, 15 दिनों में 4 बार गईं दुबई, लगाया था तगड़ा दिमाग
Actress Ranya Rao: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ और तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रन्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने उन्हें 14.2 किलोग्राम विदेशी सोने के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक रन्या पिछले एक साल में 30 बार दुबई गई थीं और हर बार सोना लेकर भारत लौटीं। उन्हें प्रति किलो तस्करी किए गए सोने पर 1 लाख रुपये मिलते थे, जिससे हर यात्रा में उनकी 12-13 लाख रुपये की कमाई होती थी। इस तस्करी के लिए उन्होंने तगड़ा दिमाग भी लगा रखा था। एक्ट्रेस स्पेशल मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल करती थी।

Actress Ranya Rao: एयरपोर्ट कांस्टेबल ने की मदद, फिर भी पकड़ी गईं
जांच में सामने आया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कांस्टेबल बसवराज ने रन्या राव की मदद करने की कोशिश की थी। जब अधिकारियों ने तलाशी लेनी चाही, तो उसने उनकी पहचान का हवाला देते हुए कहा कि तुम्हें पता है ये कौन हैं? ये डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी हैं। हालांकि DRI अफसरों ने तलाशी लेकर पूरी तस्करी का पर्दाफाश किया।
15 दिनों में 4 बार दुबई गईं, luxurious lifestyle पर सवाल
रन्या ने हाल ही में ताज वेस्ट एंड होटल में एक भव्य शादी की थी, जिसके बाद उनके बार-बार दुबई जाने से शक गहरा गया। बीते 15 दिनों में ही उन्होंने 4 बार दुबई की यात्रा की, जबकि वहां उनका कोई बिजनेस नहीं था। इसके अलावा लैवेल रोड पर उनका नया लग्जरी अपार्टमेंट और महंगे लाइफस्टाइल ने भी अधिकारियों का ध्यान खींचा।
गिरफ्तारी और छापेमारी में करोड़ों की बरामदगी
गिरफ्तारी के बाद DRI ने उनके घर पर छापा मारा, जहां से 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.06 करोड़ रुपए के सोने के अलावा तीन बड़े बॉक्स जब्त किए गए। इस पूरी जब्ती की कीमत 17.29 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
क्या रन्या अकेली हैं या बड़ा नेटवर्क जुड़ा है?
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह मामला सिर्फ रन्या तक सीमित है या किसी बड़े तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों को शक है कि इसमें राजनीति, व्यापार और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं।
Actress Ranya Rao: कौन हैं रन्या राव?
रन्या राव कन्नड़ और तमिल फिल्मों की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वे IPS अधिकारी और कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। गिरफ्तारी के बाद राव ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि रन्या हमारे साथ नहीं रहती, स्मगलिंग की बात सुनकर मैं भी हैरान हूं।












Click it and Unblock the Notifications