एक्ट्रेस, सांसद जया बच्चन कोरोना पॉजिटिव, बीच में रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग
नई दिल्ली, 4 फरवरी: फिल्म एक्ट्रेस और राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। जया बच्चन इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही थीं, उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया है। दिल्ली में फिल्म की आगे की शूटिंग होनी थी।

फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस शबाना भी मिली थीं संक्रमित
Recommended Video
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की एक और एक्ट्रेस शबाना आजमी भी तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। शबाना के बाजद जया बच्चन का टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के अगले शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म की शूटिंग दो फरवरी से शुरू हुई थी और 14 फरवरी को तक शूट चलना था। दो कलाकारों के संक्रमित होने के बाद निर्माताओं ने शूटिंग को रोकना ही उचित समझा। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जया बच्चन, शबाना आजमी के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और अलावा धर्मेंद भी नजर आने वाले हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
देश इस समय कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में बीते 24 घंटे में 1.49 लाख नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं और 1 हजार 72 लोगों की इस दौरान कोरोना की वजह से जान गई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 14 लाख 35 हजार है। कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा आज पांच लाख का पार कर गया है। देश में अब तक कोविड-19 से 5 लाख 55 लोगों की जान गई है। देश में अब तक मिले कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,19,52,712 है।
पढ़ें- सुनील ग्रोवर की हुईं चार बाईपास सर्जरी, अस्पताल ने बताया कैसी है अभिनेता की तबीयत












Click it and Unblock the Notifications