सुनील ग्रोवर की हुईं चार बाईपास सर्जरी, अस्पताल ने बताया कैसी है अभिनेता की तबीयत

मुंबई, 3 फरवरी: अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सुनील ग्रोवर की चार बाईपास सर्जरी की गईं। मुंबई एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट ने बताया है कि अभिनेता की सर्जरी बीते हफ्ते की गई थी, जो सफल रही। एक्टर की तबीयत में काफी सुधार है। जिसको देखते हुए गुरुवार, 3 फरवरी की शाम उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

काफी तेजी से हुई सुनील की रिकवरी

काफी तेजी से हुई सुनील की रिकवरी

एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट ने कहा है कि सुनील को काफी दिक्कत थी और उनकी चार बाईपास सर्जरी की गईं। ऑपरेशन के बाद उनकी बहुत ही असमान्य रिकवरी हुई। वो बहुत तेजी से ठीक हुए, जिसके बाद 3 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल ने बताया है कि सुनील अब काफी ठीक हो गए हैं। वो आसानी से घूमफिर रहे हैं और अपने दैनिक काम भी कर रहे हैं।

सुनील के दिल में था ब्लॉकेज

सुनील के दिल में था ब्लॉकेज

सुनील ग्रोवर की बीते हफ्ते बुधवार को हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके दिल में ब्लॉकेज था। इसका पता उन्हें कुछ समय पहले चला था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर 8 जनवरी को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। जहां जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात सामने आई। इसके बाद उनको एडमिट कर लिया गया। इसके बाद बीते हफ्ते 44 वर्षीय एक्टर के दिल की सर्जरी की गई।

Recommended Video

    Hearth Attack: कम उम्र में युवाओं को क्यों हो रही हैं दिल की बीमारी ?, ये हैं वजहें | वनइंडिया हिंदी
    टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं सुनील

    टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं सुनील

    सुनील ग्रोवर फिल्म अभिनेता और स्टैंडअप कमेडियन हैं। सुनील ग्रोवर टीवी का काफी जाना पहचान चेहरा हैं। कई हिट शो का वो हिस्सा रहे हैं। कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी सुनील काम कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर कुछ समय पहले अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+