चेहरे पर मास्क के साथ दो महीने बाद घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली। दुनियाभर में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कई देशों में वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजलिस में हैं। जब से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा है वो अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं। अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह मास्क पहने नजर आ रही हैं।

'आंखें कभी शांत नहीं होतीं'
प्रियंका ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। सेल्फी में उनके बाल उड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा है, 'आंखें कभी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली हूं।' बता दें इससे पहले मदर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस का एक वीडियो शेयर किया था।

वीडियो के साथ प्रियंका ने क्या कहा?
इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा था, 'आज का दिन उनके लिए है, जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले लगाया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की लाइन में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।'

सबसे ज्यादा सर्च की गईं प्रियंका
बता दें हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट भी आई थी, जिसमें सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज के बारे में बताया गया था। बॉलीवुड सितारों की ये सर्च रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर प्रियंका चोपड़ा का है। प्रियंका अब अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है।

दुनियाभर में कोरोना से लाखों लोगों की मौत
वहीं कोरोना वायरस की बात करें तो दुनियाभर में इस वायरस से 36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 2 लाख 52 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की बात करें तो यहां 12 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 69 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 70,756 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में 46,008 सक्रिय मामले, 22454 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 2,293 मौतें शामिल हैं।
View this post on InstagramEyes are never quiet. #FirstDayOutIn2Months Thanks for the masks @avoyermagyan
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
International Nurses Day 2020: जानिए क्यों और कब से मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस












Click it and Unblock the Notifications