गाड़ी के ठीक सामने पेशाब कर रहा था व्यक्ति, एक्ट्रेस ने वीडियो बनाकर कराया गिरफ्तार

गुजरात में सड़क किनारे पेशाब करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है। तेलुगू, तमिल, मलयालम और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोनाल गज्जर ने गुजरात के गुलबाई टेकरा में सड़क किनारे पेशाब करने पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और उसे जेल पहुंचवाया।

Monal Gajjar

अहमदाबाद। गुजरात में सड़क किनारे पेशाब करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है। तेलुगू, तमिल, मलयालम और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोनाल गज्जर ने गुजरात के गुलबाई टेकरा में सड़क किनारे पेशाब करने पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और उसे जेल पहुंचवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सड़क पर शौच और महिला के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

गाड़ी के ठीक सामने पेशाब करने लगा व्यक्ति

गाड़ी के ठीक सामने पेशाब करने लगा व्यक्ति

कई भाषाओं में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोनाल ठाकुर ने सड़क पर पेशाब कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मोनाल गुलबाई टेकरा में अपने बहन के पार्लर में गईं थीं जहां उनका सामना इस व्यक्ति से हुआ। गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'मोनाल ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे पार्क की थी। जब वो लौटीं तो एक व्यक्ति गाड़ी के ठीक सामने पेशाब कर रहा था।'

मोनाल से बदतमीजी करने लगा आरोपी

मोनाल से बदतमीजी करने लगा आरोपी

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मोनाल ने कई बार हॉर्न भी बजाया लेकिन व्यक्ति नहीं सुना। पेशाब करने के बाद वो मोनाल के पास आया और उससे पूछने लगा कि वो हॉर्न क्यों बजा रही थीं। जब मोनाल ने उससे खुले में शौच के बारे में बोला तो वो बदतमीजी से बात करने लगा। मोनाल ने कहा कि वो तमीज से बात करे नहीं तो वो उसका वीडियो बना लेंगी। वीडियो बनाने की बात सुनकर व्यक्ति और भड़क गया और कहने लगा कि उसे जो करना है कर ले।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

मोनाल ने आरोपी कमलेश पटेल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हो जाने के बाद इलाके के पुलिस अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने आरोपी कमलेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ खुले में शौच और महिला के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के तहत मामला दर्ज किया है। अपने बचाव में आरोपी ने कहा कि वो खुले में इसलिए शौच कर रहा था क्योंकि कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट में मरम्मत का काम चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+