एक्ट्रेस की कमर में डाला हाथ, बिजनेसमेन को पलटकर मारा थप्पड़

मुंबई में मराठी एक्ट्रेस के साथ एक बिजनेसमेन ने कमर में हाथ डालकर छेड़खानी कर दी। एक्ट्रेस ने उसे पलटकर मारा थप्पड़।

मुंबई। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता स्व. लक्ष्मीकांत बेर्डे की पत्नी और अभिनेत्री प्रिया बेर्डे के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। अपनी बेटी के साथ प्रिया बेर्डे मुंबई के एक थिएटर में गई थी, तब उनकी कमर को हाथ लगाकर उनके साथ एक बिजनेसमैन द्वारा छेड़खानी की गई।

एक्ट्रेस ने पलटकर मारा थप्पड़

एक्ट्रेस ने पलटकर मारा थप्पड़

अभिनेत्री ने इस छेड़खानी का जवाब थप्पड़ के रूप में दिया, साथ ही मॉल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसको पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस छेड़खानी के मामले में आरोपी बिजनेसमेन सुनील जानी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

मुंबई के मीरा रोड स्थित थिएटर में अभिनेत्री प्रिया बेर्डे अपनी बेटी के साथ गई थी। इस दौरान सुनील जानी (42) नशे में धुत थे और नशे की हालत में छेड़खानी करने का आरोप प्रिया बेर्डे ने लगाया है। सिक्युरिटी गार्ड की मदद से आरोपी को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले किया गया।

आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले

आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले

इस मामले में काशीमीरा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ प्रिया बेर्डे ने शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार आरोपी और उनके साथ तीन लोग नशे में धुत थे। आरोपी ने प्रिया बेर्डे की कमर को हाथ लगाया था। प्रिया बेर्डे ने तुरंत आरोपी को थप्पड़ मारा और थिएटर में आरोपी के साथ उसकी बतमीजी का जवाब देते हुए झगड़ा भी किया। आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी कि लेकिन आरोपी प्रिया बेर्डे को धक्का देकर तब तक वहां से फरार हो गया था। इस घटना में प्रिया बेर्डे की बेटी को भी धक्का लगने से वो जमीन पर गिर गई थी।

प्रिया बेर्डे ने तुरंत सिक्युरिटी गार्ड को आरोपी को पकड़ने के लिए कहा। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी सुनील को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। काशीमीरा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+