'कुछ छिपाने के लिए नहीं पहनी ये ड्रेस', अपनी फोटो के इस तरह इस्तेमाल पर भड़कीं अभिनेत्री मानवी
अपना फोटो देख भड़की ये अभिनेत्री, बोलीं- कुछ छुपाना है इसलिए नहीं पहनी ये ड्रेस,
नई दिल्ली। कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री मानवी गागरू ने अपने एक फोटो के बिना इजाजत इस्तेमाल को लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट को लताड़ लगाई है। उन्होंने खासतौर से उस तरीके पर एतराज किया है, जैसे उनकी फोटो को साइट पर विज्ञापन में लगाया गया था। ट्वीट कर गुस्सा जाहिर करते हुए मानवी ने लिखा कि ढीली ड्रेस पहनने का ये मतलब नहीं कि वो अपने कर्व छुपाना चाहती हैं।

विज्ञापन में यूज किया मानवी का फोटो
मानवी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि हाउस ऑ फेट नाम के ब्रैंड ने मानवी गागरू की तस्वीर इस्तेमाल करते हुए अपने कपड़ों का एड किया है। इसमें मानवी एक ढीली ड्रेस में दिख रही हैं। इस ड्रेस के साथ लिखा गया- स्टाइल के साथ अपने उभारों को छुपाने के लिए ड्रेस।
इस बात पर भड़कीं मानवी
मानवी के फोटो के साथ जो कैप्शन दिया गया है, उसी पर वो भड़क गईं। उन्होंने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट ट्वीट पर शेयर करते हुए लिखा, मैंने ये ड्रेस अपने कर्व को छिपाने के लिए नहीं पहनी थी। एक तो इस ब्रांड ने मेरी इस तस्वीर को एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मेरी इजाजत ली है और किसी को मोटा कहकर उसकी मजाक उड़ाने की तो मेरी परमिशन बिल्कुल नहीं है। मैं इस तरह की चीजों के बिल्कुल खिलाफ हूं।

वायरल हो रहा मानवी का ट्वीट
मानवी का ये सोशल मीडिया चर्चा बटोर रहा है। अभिनेत्री को इस ट्वीट के लिए समर्थन मिल रहा है। तो उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने वाले ब्रेंड की लोग लानत मलानत कर रहे हैं। बता दें कि मानवी आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, मेरे 'ट्रिपलिंग', 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!', 'उजड़ा चमन' में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications