बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कोयना मित्रा को मिली 6 महीने की जेल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर फिल्म जगत से है, बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कोयना मित्रा को एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने चेक बाउंस होने के एक मामले में 6 महीने जेल की सजा सुनाई है, इतना ही नहीं कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि कोएना, शिकायतकर्ता को ब्याज समेत 4.64 लाख रुपये भी लौटाएं।

कोयना मित्रा को 6 महीने जेल की सजा

कोयना मित्रा को 6 महीने जेल की सजा

दरअसल यह मामला साल 2013 का है,जहां पूनम सेठी नामक महिला ने कोयना मित्रा के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था, सेठी का कहना था कि कोयना ने अपनी जरूरत बताकर उनसे 22 लाख रुपये उधार लिए थे, कोयना ने कहा था कि वो किश्तों में रकम चुका देगी और उसने उन्हें तीन लाख का ये चेक दिया था, जो कि बाउंस हो गया था, जिसके बाद पूनम सेठी ने मामला दर्ज कराया था।

 कोयना ने कहा-मुझे फंसाया जा रहा है

कोयना ने कहा-मुझे फंसाया जा रहा है

जिस पर अब फैसला आया है हालांकि कोयना ने खुद पर लगे इल्जाम को गलत बताया और कहा था कि सेठी के पास उधार देने की क्षमता ही नहीं थी, सेठी झूठ बोल रही हैं और उसने मेरे चेक्स चुराए हैं लेकिन कोयना की इस दलील से कोर्ट सहमत नहीं हुई और उसने कोयना को सजा सुना दी, कोयना ने इस मामले पर मुंबई मिरर से कहा कि ये केस एकदम झूठा है और मुझे फंसाया जा रहा है, कोर्ट में मेरे वकील मौजूद नहीं थे, इसलिए मेरी बात को बिना सुने ही फैसला सुना दिया गया, हम कोर्ट की जजमेंट को चैलेंज करेंगे।

बॉलीवुड, बंगाली, तमिल फिल्मों में काम किया है

बॉलीवुड, बंगाली, तमिल फिल्मों में काम किया है

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कोयना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, वह 7 जनवरी 1980 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में पैदा हुई थी। कोयना मित्रा ने बॉलीवुड, बंगाली, तमिल फिल्मों में काम किया है।

कोयना ने हिंदी मूवी 'रोड' से अपनी शुरुआत की थी

कोयना ने हिंदी मूवी 'रोड' से अपनी शुरुआत की थी

कोयना ने हिंदी मूवी 'रोड' से अपनी शुरुआत की थी और साल 2001 में, उन्होंने सौंदर्य पृष्ठ ग्लेड्रैग मेगा मॉडल इंडिया का अवार्ड जीता था, वह बाद में 84 देशों के जर्मनी में 'मिस इंटरकांटिनेंटल पेजेंट' के शीर्ष 12 सेमीफाइनलिस्ट अपनी जगह बनाई, उन्होंने कुछ संगीत वीडियो जैसे इश्क़, आज की रात, अख तेरी, छन्नो में भी काम किया है।2004 में, वह अनिल कपूर, समीरा रेड्डी और आदित्य पंचोली के साथ 'मुसाफिर' में दिखाई दीं। पिछले कुछ वर्षों में,कोयना मित्रा ने मिरिंडा ,क्लिनिक ऑल क्लीयर, मारुति अल्टो, आभूषण और सौंदर्य उत्पाद के लिए विज्ञापन किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+