सैफ-करीना के घर आए छोटे नवाब, पटौदी खानदान में जश्न
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में करीना कपूर की डिलीवरी हुई है, जहां उनके उनके पति सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर और बहन करिश्मा कपूर समेत दोनों परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के घर बड़ी खुशखबरी है। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी पटौदी खानदान में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुनाई दी।

बेटे का नाम रखा तैमूर
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में करीना कपूर की डिलीवरी हुई है, जहां उनके उनके पति सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर और बहन करिश्मा कपूर समेत दोनों परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। बच्चे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दो दिन पहले ही करीना को मलाइका अरोड़ा खान के साथ एक पार्टी में देखा गया था।
दोनों ने प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
बच्चे के जन्म के बाद सैफ और करीना ने एक बयान जारी करके अपने प्रशंसकों और समर्थकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, 'हमें आप सब को अपने बेटे तैमूर अली खान पटौदी के जन्म की खुशखबरी देने में बेहद खुशी हो रही है। बीते 9 महीनों में मीडिया ने जिस तरह हमारा साथ दिया और हमारी भावनाओं को समझा उसके लिए उनका शुक्रिया। हमारे प्रशंसकों और चाहने वालों के प्यार से हमें और बल मिला। उन सभी का शुक्रिया। क्रिसमस की शुभकामनाएं।'
बता दें कि करीना से पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी और उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। कुछ साल पहले ही सैफ और अमृता का तलाक हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications