बिकनी वाली फोटो पर Kangana Ranaut का तगड़ा जवाब, 'मां भैरवी सामने आ गई तो....'

नई दिल्ली। Kangana Ranaut tweets: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) आए दिन किसी ना किसी ट्वीट के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल में किसान आंदोलन(farmers protest) को लेकर किए ट्वीट के चलते वे यूजर्स के निशाने पर आ गई थी। अब एक बार फिर से कंगना अपने ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने अब अपनी एक तस्वीर बिकनी में शेयर की है। जिसपर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लगातार ट्रोल किए जाने से परेशान कंगना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि, माँ भैरवी सामने आ गईं तो तुम्हारी फट जाएगी।

कुछ लोग कंगना को उनकी संस्कृति याद दिलाने लगे

कुछ लोग कंगना को उनकी संस्कृति याद दिलाने लगे

कंगना रनौत ने बिकनी पहनी,समुद्र किनारे धूप के मज़े लेती एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, मैक्सिको मेरे लिए काफी एक्साइटिंग जगह रही है। जगह सुंदर है लेकिन बिल्कुल अनप्रिडिक्टेबल। ये फोटो मेक्सिको के Tulum से है। फोटो को शेयर करते हुए कंगना ट्रोल के निशाने पर आ गईं। कुछ लोग कंगना को उनकी संस्कृति याद दिलाने लगे। कुछ ने कहा कि कंगना लगातार देश की संस्कृति की बात करती हैं, तो उन्हें बिकनी में फोटोज नहीं शेयर करनी चाहिए।

कुछ लोगों ने कंगना को दी नसीहत

कुछ लोगों ने कंगना को दी नसीहत

हालांकि कुछ लोगों ने कंगना की तारीफ भी की है। एक यूजर ने कहा, 'कंगना 2020 में सबकी पसंदीदा रही हैं। उनकी टीम को सलाम इस तरह के परेशान करने वालों से डील करने और इन्हें इनकी जगह दिखाने के लिए।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मान लो अगर ये सेलिब्रिटी ना हों, तो भी वह कुछ भी पहन सकती हैं क्योंकि ये उनकी जिंदगी है और वो जो चाहें कर सकती हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि कोई सेलेब ये कपड़े पहन सकता है और आम इंसान नहीं। एक ही बात है बस कि हम भारतीयों की सोच छोटी है।' एक यूजर ने कहा, 'लोगों को क्या परेशानी है... वह एक सेलिब्रिटी हैं... जो वह चाहती हैं उसे पहन सकती हैं और कोई मैक्सिको बीच पर भला क्या पहनेगा?'

बोलीं-माँ भैरवी सामने आ गईं तो तुम्हारी फट जाएगी

बोलीं-माँ भैरवी सामने आ गईं तो तुम्हारी फट जाएगी

लगातार ट्रोल होने के बाद कंगना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया। इस ट्वी में कंगना ने लिखा कि, कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी माँ भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, ख़ून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? तुम्हारी तो फट जाएगी और ख़ुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो.... जय श्री राम

इस ट्वीट पर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया

इस ट्वीट पर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया

अब कंगना की इस उनके इस ट्वीट पर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कोई उनकी भाषा पर कमेंट कर रहा है, तो कोई कंगना को ही धर्म का ठेकेदार बता रहा है। एक यूजर ने लिखा कि, भक्तों की दीदी ने भक्तों को ही पेल दिया। मां भैरवी से तुलना करने पर विक्रम नाम के एक यूजर ने लिखा कि, माँ भैरवी दिव्य है तुम्हारे जैसे मनहूस नही,खुद को माँ से तुलना मत करो गंजेड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+