क्या मंडी से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत, ट्वीट कर लिखा-अगर मैं राजनीति में आती हूं तो...

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों और ट्वीट के कारण सुर्खियों नें रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अब देश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने अपने राजनीति में आने के प्लान को लेकर खुलासा किया है। कंगना ने बताया है कि अगर वो राजनीति में आती हैं तो कहां से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि, भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत के नाम की चर्चा पर चल रही है।

'मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर का विकल्प दिया गया था'

'मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर का विकल्प दिया गया था'

दरअसल ट्विटर यूजर्स डॉ. चिगुरू प्रशांथ ने ट्वीट करते हुए लिखा था , अब मंडी लोकसभा क्षेत्र से उप चुनाव की तैयारी करेगी कंगना रनौत।' उन्होंने इस बात को इसलिए कहा क्योंकि वहां के सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हुआ है। उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना लिखा कि, मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर का विकल्प दिया गया था। हिमाचल प्रदेश की आबादी मुश्किल से 60/70 लाख है, यहां कोई गरीबी / अपराध नहीं है।

कंगना ने लिखा कि, अगर मैं राजनीति में आती हूं तो

कंगना ने लिखा कि, अगर मैं राजनीति में आती हूं तो

कंगना ने आगे लिखा कि, अगर मैं राजनीति में आती हूं तो मैं ऐसे राज्य में आऊंगी जहां पर चुनौतियां बहुत ज्यादा होंगी और मैं मेहनत करके रानी बनने का प्रयास करूंगी। तुम जैसी छोटी मछली बड़ी बातें नहीं समझ पाएगी। कंगना ने आगे लिखा कि, ने लिखा, 'हिमाचल प्रदेश में आज एक राजनेता की मौत हुई है और हर बेवकूफ छोटी बातें करने में लगा है। उन्हें ऐसी बातें करने से पहले मेरे लेवल को समझना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखें कि बब्बर शेरनी राजपूताना कंगना रनौत के बारे में आप बात कर रहे हैं तो आप छोटी बात ना करें।

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा', 'थलाइवी' में नजर आएंगी। 'थलाइवी' जयललिता की बायोपिक है। कंगना ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म तेजस का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया। वह इस समय राजस्थान के शेड्यूल के लिए जयपुर में हैं। वह फिल्म में तेजस गिल नाम के एक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+