करण जौहर को पद्मश्री मिलने पर कंगना ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा?

मुंबई। बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर पर कई बार तीखे वार करने वाली बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बार करण जौहर के लिए जो कहा, उसे सुनकर हर कोई चौंक गया, दरअसल करण जौहर को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर कंगना ने उनकी जमकर तारीफ की है।

'करन जौहर सच में अवार्ड के हकदार हैं'

'करन जौहर सच में अवार्ड के हकदार हैं'

एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा है कि करन जौहर सच में अवार्ड के हकदार हैं, उन्होंने कहा कि करण को अपने पिता से एक हेडस्टार्ट मिला है लेकिन उन्होंने अपने दम पर टॉप पोजीशन पाई है और यह प्रशंसनीय है, वो वाकई में एक अच्छे डायरेक्टर हैं, उन्होंने कुछ बहुत अच्छी फिल्में बनाई हैं।

'मैं अपने देश का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं'

'मैं अपने देश का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं'

जबकि अपने अवार्ड पर उन्होंने कहा कि मैं इस सम्मान से बहुत ही अभिभूत और सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए मैं अपने देश का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं यह सम्मान हर उस महिला को समर्पित करना चाहती हूं जो सपने देखने की हिम्मत रखती है, हर उस बेटी, हर मां को मैं यह सम्मान समर्पित करती हूं जो इस देश के भविष्य का निर्माण करेगी।

लिस्ट में 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल

लिस्ट में 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल

गौरतलब है कि 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई थी, विजेताओं की लिस्ट में सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल हैं, फिल्म निर्माता करण जौहर, कंगना रनौत के अलावा टीवी क्वीन एकता कपूर, सिंगर सुरेश वाडेकर, अदनान सामी, टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को भी पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है, बता दें कि पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+