आज गौतम किचलू संग सात फेरें लेंगी अभिनेत्री काजल अग्रवाल, देखें हल्दी की रस्म की PICS

नई दिल्ली। 'मगाधीरा' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, साउथ और हिंदी की कई चर्चित फिल्मों में काम करने वाली काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था, मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये एक लव-अरेंज्ड मैरिज है, जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होने वाले हैं, काजल की शादी का इंतजार उनके घरवालों की तरह उनके फैंस को भी बेसब्री से था, ये बात काजल भी जानती हैं और इसी वजह से वो लगातार शादी की रस्मों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, उन्होंने मेंहदी के बाद हल्दी की रस्म की तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि इस वक्त वायरल हो रहे हैं।

काजल अग्रवाल की हल्दी की रस्म की फोटोज हुईं वायरल,

काजल अग्रवाल की हल्दी की रस्म की फोटोज हुईं वायरल,

हल्दी के फंक्शन में काजल ने पीले रंग का आउटफिट पहना हुआ है, और वो फूलों के गहनों के साथ पूरी तरह से पारंपरिक और सुंदर नजर आ रही हैं, तस्वीरों में काजल के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है, वो पूरी तरह से अपने इस शादी के फंक्शन का लुत्फ उठाते नजर आ रही हैं, काजल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-#kajgautkitched.

काजल की शादी को लेकर उत्सुक फैंस

काजल की शादी को लेकर उत्सुक फैंस

काजल की ये फोटो जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं, उनकी फोटो को अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और उनके फैंस इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं और आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

काजल साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम

काजल साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम

आपको बता दें कि काजल के होने वाले पति गौतम एक बिजनेसमैन हैं, वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े बिजनेस को संभालते हैं और 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं। तो वहीं साल 2004 में क्यों हो गया ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजल साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं, वह 'सिंघम', 'स्पेशल 26', 'मगाधीरा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

'शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा'

'शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा'

काजल ने साफ किया है कि वो शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा, मैं वह काम जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, आप सभी के प्रेम के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।

यहां देखें Video: हल्दी के फंक्शन में डांस करते हुए काजल अग्रवाल को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+