सुशांत राजपूत की तरह जिया खान ने भी किया था सुसाइड, अब मां ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से सभी हैरान हैं। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि एक उभरता हुआ सितारा इस तरह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगा। सुशांत के घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन लोग बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को ही उनकी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस जिया खान की मां ने एक वीडियो जारी कर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिया ने भी साल 2013 में सुशांत की ही तरह आत्महत्या कर ली थी।

सुशांत के निधन पर जताया दुख

सुशांत के निधन पर जताया दुख

जिया की मां राबिया अमीन ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये कोई मजाक नहीं है ये सब दिल दहला देता है। बॉलीवुड को जागना और बदलना चाहिए। बुली (खिंचाई करना) भी अपने आप में एक बड़ा अपराध है। इस वजह से इस पर रोक लगानी चाहिए। सुशांत की मौत के बाद जो कुछ हुआ, उसने मुझे 2015 की याद दिला दी। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

'CBI अधिकारी को फोन करते थे सलमान'

उन्होंने कहा कि मैं जिया के केस को लेकर सीबीआई के एक अधिकारी से मिली थी, वो विदेश से लौटे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास रोज सलमान खान फोन करते थे। साथ ही कहते थे कि उस लड़के से पूछताछ बंद कर दीजिए। सलमान ने अधिकारी से कहा कि लड़के पर काफी पैसा लगा है। ऐसे में वो क्या कर सकते हैं। राबिया का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि 2013 में जिया ने आत्महत्या की थी, उस दौरान सूरज पंचोली से लंबी पूछताछ चली थी।

डिप्रेशन में थे सुशांत

डिप्रेशन में थे सुशांत

सुशांत ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि उनके साथ बॉलीवुड में सौतेला व्यवहार किया जाता था। साथ ही उन्हें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां अपनी पार्टी में नहीं बुलाती थीं। एक बड़े प्रोड्यूसर से उनका विवाद चल रहा था, जिस वजह से कई बड़े बैनर्स ने उन्हें बैन भी कर दिया। जिस वजह से वो डिप्रेशन में थे। सोशल मीडिया पर लोग नेपोटिज्म (Nepotism) को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। साथ ही नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वालों के बायकॉट की मुहिम भी चलाई जा रही है।

8 हस्तियों पर FIR

8 हस्तियों पर FIR

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनमें फिल्मकार करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर का नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+