इस मशहूर एक्‍ट्रेस की कोरोना से मौत की फर्जी खबर हुई वायरल, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब

नई दिल्‍ली। कोरोना कहर के बीच बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा है। एक के बाद एक कई बड़े सितारे दुनिया को अलविदा कह गए। हाल ही में जानेमाने एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य के निधन की फर्जी खबर वायरल होने लगी। आपको बता दें कि जया टीवी और फिल्‍मों का जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्‍होंने क्यूंकि सास भी कभी बहु थी और थपकी प्यार की जैसे सीरियल्स में काम किया है और कई स्‍टारर फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी है। अब अभिनेत्री को खुद सामने आकर इस मामले पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

जया ने सोशल मीडिया पर डाला था एक पोस्‍ट, लोग समझ बैठे उल्‍टा

जया ने सोशल मीडिया पर डाला था एक पोस्‍ट, लोग समझ बैठे उल्‍टा

गुरुवार को जया ने अपने सीरियल के सेट पर काम करने वाले एक व्यक्ति के जाने के गम में पोस्ट किया। इस पोस्ट के जरिए जया भट्टाचार्य ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से उनके शो के एक टीम मेंबर की मौत हो गई है। हालांकि ये बात उल्टी तब पड़ गई जब फेसबुक पर एक व्यक्ति ने जया की ही मौत की बात पर दुख जताना शुरू कर दिया।

अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने दिया ये जवाब

अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने दिया ये जवाब

फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा था- 'कोरोना वायरस की वजह से एक और जान चली गई। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे जया भट्टाचार्य मैम।' उसने जया भट्टाचार्य की फोटो भी पोस्‍ट की थी। उसके बाद जया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए जया ने लिखा, 'मैं ठीक हूं और जिंदा भी। प्लीज आप पोस्ट करने से पहले बात को चेक तो कर लिया कीजिए।'

पोस्‍ट करने वाले ने अभिनेत्री से मांगी माफी

जया भट्टाचार्य ने फेसबुक पर बताया कि लोगों ने ढेरों मैसेज किए थे और पोस्ट डालने वाले व्यक्ति ने उनसे माफी मांग ली है। जया ने लिखा, 'ठीक है दोस्तों...आपके प्यार और सुपोर्ट का शुक्रिया। मैं खुश हूं कि आपने मुझे प्यार दिया, मेरा ध्यान रखा और मेरे लिए आवाज भी उठाई। उस यूजर ने मुझसे माफी मांग ली है। अब इस बात को जाने देते हैं। मैंने उनसे निवेदन किया है कि आगे से बिना जानकारी के ऐसी बातें शेयर ना करें। इस खबर पर जया भट्टाचार्य के को-स्टार अंकित बाठला ने भी एक पोस्ट शेयर कर इसे झूठा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+