मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी के दफ्तर पहुंची नोरा फतेही, जैक्लीन को भी पूछताछ के लिए समन
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से आज मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही है। ईडी से समन मिलने के बाद करीब पौने बारह बजे नोरा फतेही आज दफ्तर पहुंचीं। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को भी समन जारी कर पेश होने को कहा है। जैकलीन को शुक्रवार को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी जैकलीन और नोरा से कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ये पूछताछ कर रही है।
Recommended Video

ईडी इस मामले में जैक्लीन फर्नाडीज से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले ईडी जैकलीन से इस मामले में पहले भी दो बार पूछताछ कर चुकी है। जैकलीन को शुक्रवार को ईडी के दिल्ली स्थित दफ्तर में एक बार फिर हाजिर होना है। वहीं नोरा से भी एजेंसी ने पूछताछ की है।
क्या है ये मामला
यह पूरा मामला सुकेश और कुछ अन्य के 200 करोड़ रुपए की ठगी, रंगदारी वसूली मामले में दिल्ली पुलिस के इकनॉमिक ऑफेंस विंग की एफआईआर से जुड़ा है। ईडी की यह जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के केस के आधार पर की जा रही है। इस मनी लॉन्ड्रिंग केस का मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर पहले ही धोखधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और अभी दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उसने जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपए की वसूली का बड़ा रैकेट चलाया। सुकेश ने जेल से एक नामी बिजनेसमैन की पत्नी से 50 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इस मामले की जांच के दौरान जैकलिन का भी नाम सामने आया था। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। सुकेश के खिलाफ चल रहे इस पूरे केस में जैकलीन को एक मुख्य गवाह के तौर पर रखा गया है। बताया गया है कि सुकेश ने अन्य लोगों की तरह नोरा फतेही को भी अपने जाल में फंसाने की साजिश रची थी।












Click it and Unblock the Notifications