कोरोना महामारी में सोनू सूद के बाद अब इस अभिनेत्री ने किया दिल जीतने वाला काम
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौर में बहुत से सेलिब्रिटीज ने जरूरतमों की मदद की है। सोनू सूद तो अब भी अन्य स्थानों पर फंसे लोगों के साथ-साथ अपनी नौकरी खोने वाले लोगों की भी काफी मदद कर रहे हैं। बहुत से लोगों को जरूरत का सामान भी मुहैया कराया गया है। सेलिब्रिटीज की इस लिस्ट में अब अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने 11 अगस्त को अपने जन्मदिन वाले दिन महाराष्ट्र के दो गावों को गोद लेने का फैसला लिया है। जैकलीन ने पथरदी और साकुर नाम के इन गांवों को तीन साल के लिए गोद लेने की बात कही है।

1550 लोगों का रखेंगी ख्याल
टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान जैकलीन ने कहा कि वह इन दोनों गांव में रहने वाले उन लोगों की खाने से संबंधित जरूरतों को पूरा करेंगी, जो कुपोषित हैं। इस पहल के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा, 'ये कुछ समय से मेरे दिमाग में था। इस महामारी के कारण ये साल सभी के लिए काफी मुश्किल भरा है। हममें से कुछ लोग खुशनसीब हैं, लेकिन समाज का एक तबका ऐसा भी है, जो मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के कहत करीब 1550 लोगों का ख्याल रखा जाएगा। गांवों के लोगों की जांच करके कुपोषण के बारे में पता लगाया जाएगा। उन्हें जागरुक करने के लिए सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।'
Recommended Video

150 महिलाओं को मिलेगा सहयोग
उन्होंने आगे कहा, 'हमने 150 महिलाओं को जानकारी देने और समर्थन करने की भी योजना बनाई है, ताकि वह अपने नवजात बच्चों का अच्छे से ख्याल रख पाएं और सात फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षण और नौकरी पर सहायता दी जाएगी। हम 20 परिवारों के स्वास्थ्य को ट्रैक करने की योजना बना रहे हैं, जिन्हें कुपोषण को दूर करने के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे और 20 महिलाओं को गर्भाधान से लेकर प्रसव तक की सहायती दी जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे स्वस्थ रहें। 20 किचन गार्डन स्थापित किए जाएंगे और 20 बच्चों के कुपोषण का इलाज होगा। समाज को भी वापस लौटाना चाहिए, जैसा मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया और वो मेरे इस फैसले से काफी खुश हैं।'

इस फिल्म में दिखेंगी जैकलीन
आपको बता दें जैकलीन को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में देखा गया था। जिसे शिरीश कुंदर ने डायरेक्ट किया है। इसमें जैकलीन के साथ मनोज वाजपेयी और मोहित राणा भी दिखाई दिए थे। इसके बाद जैकलीन का 'तेरे बिना' म्यूजिक वीडियो भी आया है। जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई दी हैं। इस गाने की शूटिंग सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस में की गई है। जैकलीन भी लॉकडाउन लगने के बाद से ही इसी फार्महाउस में ठहरी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक जैकलीन किक फिल्म के अगले सीक्वल में भी दिखाई देंगी।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications