'बॉडी पार्ट को लेकर कमेंट करते थे लोग, 12 साल की उम्र में...', इलियाना डिक्रूज ने खोले निजी जिंदगी के राज
मुंबई, 27 अप्रैल। बॉलीवुड हों या टीवी एक्ट्रेस, हर कोई अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देता है। हालांकि फिल्मों में एंट्री से पहले कुछ कलाकारों की तस्वीर देखकर तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। इंटरव्यूज में कई एक्ट्रेस ने यह बात कबूल की है कि उन्हें भी कभी ना कभी बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने अपने साथ हुए ऐसे ही एक वाकये का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह 12 साल की उम्र से ही बॉडी शेमिंग का सामना कर रही हैं।

इलियाना डिक्रूज हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी फिल्म 'द बिग बुल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में इलियाना की मौजूदगी को खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म में इलियाना ने एक पत्रकार का किरदार निभाया है, जो अभिषेक बच्चन के काले कारनामों का खुलासा करती है। वैसे तो इलियाना डिक्रूज कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अनसुनी बातें बता चुकी हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने जो खुलासा किया वह चौंका देने वाला है।

उल्टी-सीधी बातें सुनने के लिए चाहिए हिम्मत
बॉडी शेमिंग को लेकर किए गए कमेंट को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि खुद के बारे में लोगों से उल्टी-सीधी बातें सुनने और बेपरवाह होने के लिए बहुत हिम्मत और ताकत की जरूरत होती है। इलियाना डिक्रूज ने कहा, 'आप अपने बारे में क्या सोचते हैं यह सबसे महत्वपूर्ण है, मैं करीब 12 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग की शिकार हो रही हूं। उस समय मैं बड़ी हो रही थी और मेरी प्यूबर्टी शुरू हुई थी। मुझे उस उम्र में अजीबोगरीब कमेंट सुनने को मिलते थे।'

बॉडी पार्ट को लेकर कमेंट करते थे लोग
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लोग मेरे बॉडी पार्ट को लेकर कमेंट किया करते थे, कोई कुछ भी बोल देता था। यह सब सुनकर आप खुद को वैसा ही मानने लगते हैं। ये वो बातें होती हैं जिसे आप दशकों बाद भी नहीं भूल पाते। खुद को यह समझाने के लिए कि लोग जो बोल रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है, इसे मानने के लिए आपको अंदर से मजबूत होना जरूर पड़ेगा। सबसे जरूरी यह है कि आप खुद के बारे में क्या सोचते हैं, क्या महसूस करते हैं?'

'अनफेयर एंड लवली' में आएंगी नजर
इलियाना कहती हैं, 'अब मैं समझ चुकी हूं कि इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है।' इलियाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'द बिग बुल' में अपनी एक्टिंग को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। जल्दी ही वह रणदीप हुड्डा के साथ एक फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' में नजर आने वाली हैं। सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म को बलविंदर सिंह जंजुआ डायरेक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'किस काम का ये फिगर'? ग्रीन बॉल ड्रेस पर ट्रोलर को प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये जवाब
-
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications