कोरोना की चपेट में आने पर बोलीं हिना खान- मुझसे लापरवाही हुई, जब श्रीनगर से लौटी तो..

मुंबई, 13 मई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गई थीं। अब हालांकि वो ठीक हो गई हैं और कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। कोरोना से ठीक होने के बाद हिना ने माना है कि उन्होंने महामारी को लेकर जो सावधानियां रखनी थीं, उनको ध्यान ना रखते हुए लापरवाही बरती थी। हिना ने सोशल मीडिया पर आकर ये कहा है।

श्रीनगर से लौटने पर हुई लापरवाही

श्रीनगर से लौटने पर हुई लापरवाही

बुधवार को इंस्टा पर एक लाइव चैट में हिना ने कहा, जब मैं श्रीनगर से मुंभई लौटी तो मुझसे लापरवाही हुई। पापा की मौत की वजह से वो ऐसा समय था कि मुझे कुछ ध्यान नहीं था। मुझे लगता है किउस वक्त जो लापरवाही हुई, उसकी वजह से ही मैं कोरोना संक्रमित हो गई। शुक्र है कि अब मैं ठीक हूं और परिवार वालों की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। उन्होंने सभी से कोरोना को लेकर ध्यान रखने को भी कहा।

पापा की टीशर्ट पहन आईं लाइव

पापा की टीशर्ट पहन आईं लाइव

लाइव सेशन में उन्होंने अपने पिता की टी-शर्ट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि वे डैडी की स्ट्रांग गर्ल हैं और उनके पिता हर जगह उनके साथ हैं। उन्होंने अपने नए गाने पत्थर वरगी को लेकर कहा कि मेकर्स के रिक्वेस्ट करने बाद उनके हाल ही में रिलीज हो रहे गाने की रिलीज डेट आगे बढ़वाई, लेकिन अब नियम के मुताबिक रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। ईद के मौके पर यह गाना रिलीज हो रहा है।

बीते महीने हो गया था हिना के पिता का निधन

बीते महीने हो गया था हिना के पिता का निधन

हिना खान के पिता असलम खान 20 अप्रैल को निधन हो गया था। मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के बाद हिना खान के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद हिना खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। जिसके चलते उनके लिए बीता समय काफी मुश्किल रहा। हालांकि बुधवार को हिना इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और इस दौरान उन्होंने फैंस से बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+