एक्‍ट्रेस हिमानी शिवपुरी को हुआ कोरोना, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

एक्‍ट्रेस हिमानी शिवपुरी को हुआ कोरोना, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मुंबई। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हर दिन देश में हजारों की संख्‍या में कोरोना के नए मामले दर्ज हो रहे हैं। देश की कई नामचीन हस्तियां और बॉलीवुड के कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। हिमानी शिवपुरी ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर साझा की। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल हिस्ट्री होने के चलते एक्‍ट्रेस अस्पताल में भर्ती हो गई है।

हिमानी शिवपुरी को इस कारण से अस्‍पताल

हिमानी शिवपुरी को इस कारण से अस्‍पताल

बता दें 59 वर्षीय एक्‍ट्रेस हिमानी शिवपुरी को इलाज के लिए मुंबई के होली स्पीरिट अस्पताल दाखिल कराया गया है। हिमानी शिवपुरी ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि मुझे डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियां भी हैं, जिस कारण मुझे डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, नहीं तो मैं घर में ही क्वारंटाइन हो जाती। हिमानी शिवपुरी की शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

'हप्पू की उल्टन पुल्टन' के कलाकारों ने कहा 'जल्द ठीक हो जाओ अम्मा '

'हप्पू की उल्टन पुल्टन' के कलाकारों ने कहा 'जल्द ठीक हो जाओ अम्मा '

बता दें हिमानी शिवपुरी पिछले कुछ दिनों से टीवी सीरियल 'हप्पू की उल्टन पुल्टन' में एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं, और एक अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही थीं। 'हप्पू की उल्टन पुल्टन' कामेडी सीरियल में शिवानी के सह-कलाकार ने एक्‍ट्रेस के कोरोना संक्रमित होने की खबर पाकर उनके इंस्‍टाग्राम पर उनके ठीक होने की कामना के साथ लिखा - 'जल्द ठीक हो जाओ अम्मा '।

9 सितंबर को की थी सीरियल की शूटिंग

9 सितंबर को की थी सीरियल की शूटिंग

गौरतलब है कि हिमानी शिवपुरी ने 9 सितंबर को आखिरी बार हप्पू की उल्टन पुल्टन' सीरियल की शूटिंग की थी। एक जब शिवानी से पूछा गया कि क्या लगता है कि कहीं वो इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान तो कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हो गई? इस पर पर हिमानी ने कहा, "इसके बारे में मुझे नहीं पता। वैसे 8 सितंबर ‌को मैंने एक ऐड फिल्म की शूटिंग भी की थी। मुझे नहीं पता कि तमाम एहतियात बरतने के बाद मैं कैसे संक्रमित हो गई। "

इन टीवी सीरियल और फिल्‍मों से हिमानी ने पाई लोकप्रियता

इन टीवी सीरियल और फिल्‍मों से हिमानी ने पाई लोकप्रियता

हिमानी 'हमराही', 'हसरतें', 'कसौटी जिंदगी की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' समेत अन्‍य कई सीरियल और फिल्‍मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों की वाहवाही पाई है। नैशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से एक्टिंग का प्रशिक्षण हासिल कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने कई नाटकों में काम करने के अलावा, 1984 में फिल्म 'अब आयेगा मजा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाकर खूब पॉपुलर हुई थीं।

हिमानी शिवपुरी ने बयां की अपनी मजबूरी

हिमानी शिवपुरी ने बयां की अपनी मजबूरी

मालूम हो कि वर्तमान समय में जिस टीवी सीरियल के लिए हिमानी शिवपुरी शूटिंग कर रहीं उसमें हिमानी कीटोर देवी सिंह की भूमिका में हैं। उनके सह-कलाकार कामना पाठक, जो शो में अपनी बहू राजेश हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे हैं,। उन्‍होंने भी हिमानी की पोस्‍ट पर लिखा- "जल्द ही अम्मा। वहीं शिवानी ने पहले एक साक्षात्‍कार में कहा कि "मुझे बाहर जाने और शूटिंग करने में बहुत डर लगता था, मैं अभी भी डरती हूँ। यह एक डरावनी स्थिति है। लेकिन जो कलाकार उम्र के इस पड़ाव में हैं उन्हें ऐसे समय में दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए। इस प्रोफेशन में, जैसे-जैसे आप उम्रदराज होते हैं, वैसे भी काम कम होता जाता है। ऐसे लोग बहुत बुरा महसूस कर रहे हैं। हम पेंशन भी नहीं लेते हैं, जितना मिलता है वो जीवनशैली को बनाए रखने के लिए खर्च हो जाता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ रही है पैसे कम हो रहे हैं, वैसे ही हमें काम करने की जरूरत है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+