कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं Pooja Bhatt, देखें तस्वीरें
कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं Pooja Bhatt, देखें तस्वीरें
bharat jodo yatra hyderabad: कांग्रेस पार्टी (Congress party) को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) कर रहे हैं। इस वक्त कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (hyderabad) में है। बता दें कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। तो वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार 02 नवंबर को अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी शामिल हुईं।
Recommended Video

भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट भी हुई शामिल
अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) कुछ समय के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress party) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूजा भट्ट के भारत जोड़ो यात्रा में शामलि होने की जानकारी खुद कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है। साथ ही, लिखा 'हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।' बता दें कि पूजा भट्ट कुछ ही देर के लिए राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी।

56वां दिन है भारत जोड़ो यात्रा का
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 07 सितंबर को तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जिसके बाद यह यात्रा आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक होते हुए आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, आज भारत जोड़ो यात्रा का 56वां दिन है। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट से पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी शामिल हुई थीं।

पूनम कौर भी हुई थी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल
यात्रा के दौरान उनकी और राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी। हालांकि, पूनम ने प्रीति गांधी को जवाब देते हुए कहा था कि 'मैं फिसल गई थी और लगभग गिरने ही वाली थी, तभी सर ने मेरा हाथ पकड़ लिया। पीएम मोदी नारी शक्ति की बात करती हैं, लेकिन आप उसी नारी शक्ति का अपमान कर रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications