'शो में जबरदस्ती जोड़े जाते हैं बोल्ड सीन, मुझे करना नहीं पसंद', एक्ट्रेस ने खोले TV शोज के कई राज

मुंबई, 28 मई: फिल्म इंडस्ट्री बाहर से देखने पर बहुत अच्छी लगती है, लेकिन उसके अंदर की सच्चाई से हर कोई रूबरू नहीं है। अब टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने वेब सीरीज और बोल्ड कंटेंट को लेकर कई खुलासे किए हैं। वो जल्द ही 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के तीसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके दोनों सीजन को लोगों ने अच्छा रिस्पांस दिया था।

कई वेब शो को किया मना

कई वेब शो को किया मना

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एरिका ने कहा कि मैं बोल्ड शो और कंटेंट करने में सहज नहीं हूं और मैं इसके बारे में काफी खुली हुई हूं। मुझे अब तक कुछ शो के ऑफर मिले हैं। उसमें से कुछ शो तो ऐसे थे, जिसमें बोल्ड कंटेंट था, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। उनका मानना है कि उन्हें जबरदस्ती शो बेचने के लिए जोड़ा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं जो कुछ भी कर रही हूं और शो में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मुझे तर्क की जरूरत है। अगर वास्तव में इसकी (बोल्ड सीन) जरूरत है तो वो बात अलग होगी। उनको खुद मानसिक रूप से तैयारी करनी पड़ सकती है।

रियलिटी शो में दिलचस्पी

रियलिटी शो में दिलचस्पी

एरिका के मुताबिक शो में किसी सीन की जरूरत बहुत ही अलग चीज है, चाहे वो बोल्ड हो या नार्मल। ऐसे में वो पहले जानना चाहती हैं कि शो को उसकी जरूरत क्यों है। अगर कोई उन्हें सही से जवाब नहीं दे पाता है, तो उन्हें लगता है कि वो कभी ऐसा नहीं करेंगी। एरिका ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक कोई विवादित शो नहीं किया है। हां वो रियलिटी शोज में जरूर दिलचस्पी रखती हैं। कई बार उनको कुछ का ऑफर मिला, लेकिन वो किसी वजह से उसे नहीं कर पाईं।

बिग बॉस नहीं है पसंद

बिग बॉस नहीं है पसंद

वहीं रियालिटी शो को लेकर भी उनकी राय सबसे अलग है। उन्होंने कहा कि मैं बिग बॉस नहीं देखती हूं। अगर कभी मुझे वहां से ऑफर भी आया, तो मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगी। उन्होंने भविष्य में खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है, क्योंकि अक्षय कुमार उन्हें पसंद हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में होने से मुझे बहुत अधिक आत्मविश्वास मिला है। इसने मुझे उस सटीक रास्ते पर स्पष्टता हासिल करने में मदद की है, जिस पर मैं चलना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+