दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर की ऐसी गलती, यूजर्स बोले- दिमाग भी होना चाहिए
अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक बड़ी गलती कर बैठीं।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली दिशा पाटनी एक फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चाओं में रहने की वजह उनकी कोई हॉट तस्वीर नहीं है, बल्कि एक वीडियो है, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते वक्त दिशा पाटनी 'कॉपी-पेस्ट' की एक बड़ी गलती कर बैठीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तुरंत उनकी इस गलती को पकड़ लिया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने दिशा पाटनी को ट्रोल करते हुए कहा कि केवल कॉपी पेस्ट ही काफी नहीं है, दिमाग भी होना चाहिए।

दिशा ने इंस्टाग्राम पर क्या गलती की?
दरअसल दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर मोबाइल फोन के प्रमोशन से जुड़ा अपना एक वीडियो शेयर किया और उसे शेयर करते वक्त कैप्शन में एक बड़ी गलती कर बैठीं। दिशा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह फाइनल वीडियो है। कुछ ही देर में हाई रेज वीडियो आपको मेल करेंगे तो कृप्या फाइनल वीडियो अपलोड करने के लिए उसका इस्तेमाल करें। नीचे कैप्शन लिखा हुआ है।' इन लाइनों के बाद दिशा पाटनी का वीडियो से संबंधित कैप्शन शुरू हो रहा था। यूजर्स ने उनकी इस गलती को पकड़ लिया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में दिशा ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन तब यूजर्स उन्हें ट्रोल करना शुरू चुके थे।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर घेरा
इंस्टाग्राम पर जिस यूजर ने सबसे पहले उनकी इस गलती को पकड़ा, उसने लिखा- 'दिशा पाटनी विज्ञापन एजेंसी का एक बुरा सपना हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी भी मार्केटिंग एजेंसी के लिए एक ड्रीम क्लाइंट।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'Ctrl C + Ctrl V ही कॉपी करने के लिए काफी नहीं है। इसके लिए दिमाग भी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, 'कॉपी पेस्ट कैसे करते हैं ये दिशा को पता+नी (पता नहीं)।' दिशा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वह डायरेक्शनलैस हैं (दिशा पता-नहीं)।' दिशा को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर वो पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। हालांकि दिशा पाटनी शायद ऐसी पहली सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की गलती की है। पिछले साल दिवाली पर ही दिशा पाटनी की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।

दिवाली पर पोस्ट की स्पोर्टी ब्रा में तस्वीर
दरअसल दिशा पाटनी ने दिवाली पर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर का डिजाइनर लहंगा और एक बेहद खूबसूरत चुनरी ओढी हुई थी। दिशा ने अपने हाथों में एक दीया भी लिया हुआ था। हाथों में चूड़ी और माथे पर मांग टीका लगाए हुए दिशा पाटनी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही थीं, लेकिन... इस तस्वीर में दिशा ने ब्लाउज नहीं पहना हुआ था, बल्कि इनरवियर के तौर पर एक कंपनी की स्पोर्टी ब्रा पहनी हुई थी। इसी वजह को लेकर इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।












Click it and Unblock the Notifications